फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Encounter begins in Kulgam, two to three terrorists are feared in the area

Redwani encounter:लोगों को बंधक बनाकर सुरक्षाकर्मियों पर फायरिंग करने वाले दो आतंकी मारे, कुलगाम में हुई मुठभेड़

Thu, 16 Dec 2021 02:28 AM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, कुलगाम
संवाद न्यूज एजेंसी, कुलगाम Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 16 Dec 2021 02:28 AM IST
सार

कुलगाम जिले के रेडवानी बाला इलाके में हुई मुठभेड़ में दो आतंकियों को मार गिराया गया। मौके से दो पिस्तौल, दो मैगजीन, गोलियां, ग्रेनेड और अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुआ। सबसे पहले सुरक्षा बलों ने कड़ाके की ठंड में मुठभेड़ स्थल पर फंसे स्थानीय लोगों को सुरक्षित निकालकर दूसरी जगह पहुंचाया। 

विज्ञापन
Encounter begins in Kulgam, two to three terrorists are feared in the area
demo pic... - फोटो : बासित जरगर

विस्तार

दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में रातभर चली मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने लश्कर-ए-ताइबा के दो दहशतगर्दों को ढेर कर दिया। इनके पास से दो पिस्तौल, दो मैगजीन, पिस्तौल की सात गोलियां, एक ग्रेनेड और अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई है। बुधवार देर रात को कुलगाम जिले के रेडवनी गांव में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। इसके आधार पर तुरंत कार्रवाई करते हुए एसओजी ने सेना की एक राष्ट्रीय राइफ ल्स और 188 बटालियन सीआरपीएफ  के जवानों के साथ मिलकर इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया।

विज्ञापन


सुरक्षाबलों ने सबसे पहले स्थानीय लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया
घेरा सख्त होने पर छिपे आतंकियों ने जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी, लेकिन जवानों ने संयम बरतते हुए उन्हें आत्मसमर्पण करने के लिए कहा। कई मौके दिए गए, पर वे नहीं माने। पुलिस ने बताया कि सबसे पहले कड़ाके की ठंड में अंधेरे के बीच सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ स्थल पर फंसे हुए स्थानीय लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया।
विज्ञापन


एक बार फिर से आतंकियों को आत्मसमर्पण का मौका दिया। लेकिन इस बार आतंकियों की फायरिंग का जवानों द्वारा भी मुंहतोड़ जवाब दिया गया। इससे शुरू हुई मुठभेड़ रात भर जारी रही। इस बीच तड़के आतंकियों ने मौके से फ रार होने की कोशिश की। इस दौरान मुस्तैद जवानों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दो आतंकियों को मार गिराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मारे गए आतंकी कई घटनाओं में थे शामिल
पुलिस ने बताया कि दोनों आतंकियों की शिनाख्त कुज्जर फ्रिसल के आमिर बशीर डार और सुरसनो हटिपोरा के आदिल यूसुफ  के तौर पर हुई है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार लश्कर के दोनों दहशतगर्द कई आतंकी गतिविधियों में शामिल थे, जिनमें सुरक्षाबलों पर हमले और स्थानीय लोगों पर ज़ुल्म करने जैसी वारदातें शामिल हैं।


सुरक्षा बलों के लिए बड़ी सफलता: आईजी
आईजीपी कश्मीर विजय कुमार ने सुरक्षाबलों द्वारा स्थानीय लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने और ऑपरेशन को पेशेवर तरीके से अंजाम देने के लिए उन्हें बधाई दी है। कहा कि सबसे बड़ी बात यह रही कि ऑपरेशन में किसी के भी हताहत होने की खबर नहीं है। यह सुरक्षा बलों के लिए बड़ी सफलता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed