फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Encounter at Pampore area of Awantipora in Jammu Kashmir

जम्मू-कश्मीर: अवंतीपोरा मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने मार गिराए दो आतंकी, ऑपरेशन जारी

Fri, 20 Aug 2021 06:55 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 20 Aug 2021 06:55 AM IST
सार

अवंतीपोरा मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने दो आतंकियों को मार गिराने में सफलता पाई है। अभी ऑपरेशन जारी है। मारे गए आतंकी हिजबुल मुजाहिदीन के थे।

विज्ञापन
Encounter at Pampore area of Awantipora in Jammu Kashmir
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू-कश्मीर के अवंतीपोरा में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच चल रही मुठभेड़ में अभी तक दो दहशतगर्दों का खात्मा किया जा चुका है। मारे गए आतंकियों की अभी शिनाख्त नहीं हुई है। सुरक्षा बलों की संयुक्त की टीम इस ऑपरेशन को अंजाम दे रही है। जिसमें पुलिस, सेना और सीआरपीएफ की टीमें शामिल हैं। 

विज्ञापन


मारे गए हिजबुल मुजाहिदीन के आतंकवादियों में से एक की पहचान ख्रिव के मुसैब मुस्ताक के रूप में हुई है। वह लुरगाम में जाविद अहमद मलिक की हत्या में शामिल था। साथ ही दक्षिण कश्मीर में नागरिक हत्याओं के लिए जिम्मेदार था। दूसरे आतंकी की पहचान पुलवामा के चकुरा निवासी मुजामिल अहमद राथर के रूप में हुई है।
विज्ञापन


आपको बता दें कि इससे पहले करीब दो हफ्तों से थन्नामंडी के जंगलों में मौजूद तीन आतंकवादियों के ग्रुप का वीरवार को सुबह सेना और पुलिस से सामना हुआ, तो मुठभेड़ में एक आतंकवादी को मार गिराया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन




सूत्रों के अनुसार 6 अगस्त को थन्नामंडी के पंगाई इलाके में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हुई थी, उस दौरान पांच आतंकवादियों का ग्रुप था, जिनमें से दो को उस दिन ही मार गिराया था। लेकिन तीन आतंकवादी चकमा देकर भाग निकले थे। ऐसा माना जा रहा है कि उन्हीं तीन आतंकवादियों का ग्रुप पिछले दो हफ्तों से थन्नामंडी के जंगलों में घूमते हुए थन्नामंडी मुगल रोड स्थित ऐतिहासिक पर्यटक स्थल डेरा की गली से सटे जंगलों में पहुंचा।


यह भी पढ़ें- जल्दी करो ये आखिरी घड़ी है: मौत से पहले खुद ऐसे गिड़गिड़ाते हैं युवाओं को जन्नत के ख्वाब दिखाने वाले आतंकी    

डेरा की गली से सटे जंगलों में आतंकवादियों के होने की सूचना मिलते ही सेना, पुलिस व सीआरपीएफ ने संयुक्त सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया। इस दौरान घात लगाकर बैठे आतंकवादियों ने हमला कर दिया, जिसमें सेना का एक जेसीओ शहीद हो गया, जबकि एक जवान घायल हो गया।

यह भी पढ़ें- मौत का खौफ: सेब के बागानों से लेकर टॉयलेट सीट के नीचे छिपते हैं आतंकी, हैरान कर देंगे इनके ठिकाने

इस बीच सुरक्षा बलों की जवाबी कार्रवाई में एक आतंकवादी मार गिराया गया। दो और आतंकवादियों के इलाके में होने की आशंका है। एक आतंकवादी को ढेर करने के बाद वहां पर फायरिंग तो नहीं हुई, लेकिन सुरक्षा बलों का कॉर्डन और सर्च ऑपरेशन संयुक्त रूप से  जारी था। सुरक्षा बल चप्पे-चप्पे को खंगाल रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed