फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   employ news

Jammu News: पुलिस की बढ़ेगी ताकत, मिलेंगे 1815 नए जवान

विज्ञापन
employ news
जम्मू में 934 और कश्मीर में 881 पद भरे जाएंगे
विज्ञापन

ऑपरेशन से कानून-व्यवस्था तक होगी मजबूत
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जम्मू-कश्मीर पुलिस के बेड़े में जल्द ही 1815 नए कांस्टेबल शामिल होने जा रहे हैं। नई भर्तियों से न केवल थानों और फील्ड में जवानों की संख्या बढ़ेगी, बल्कि कानून-व्यवस्था से लेकर आतंकवाद विरोधी अभियानों में जुटे मौजूदा जवानों पर काम का दबाव भी काफी हद तक कम होगा।
नई भर्ती में जम्मू संभाग के 934 और कश्मीर संभाग के 881 पद शामिल हैं। दोनों संभागों में जरूरत के हिसाब से इन जवानों की तैनाती की जाएगी। इससे थानों, पुलिस की फील्ड ड्यूटी और सुरक्षा व्यवस्था में काम करने वाले मौजूदा बल को अतिरिक्त मदद मिलेगी। पुलिस के लिए बढ़ता मानवबल इसलिए अहम है क्योंकि जवानों को एक साथ कई तरह की जिम्मेदारियां संभालनी होती हैं।
विज्ञापन

कानून-व्यवस्था की ड्यूटी के साथ सुरक्षा तैनाती, गश्त, नाके और आतंकवाद विरोधी अभियानों से जुड़ी जिम्मेदारियां भी पुलिस के पास हैं। ऐसे में नए जवानों के आने से जरूरत के मुताबिक अतिरिक्त बल उपलब्ध कराया जा सकेगा। नई भर्ती का एक बड़ा फायदा यह होगा कि मौजूदा जवानों पर अलग-अलग ड्यूटी का दबाव कम करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नवंबर-दिसंबर से शुरू होगी भर्ती प्रक्रिया
संवेदनशील इलाकों में जरूरत के अनुसार अतिरिक्त जवान लगाए जा सकेंगे। वहीं नियमित पुलिसिंग और कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारियों के लिए भी अधिक मानवबल उपलब्ध रहेगा। जम्मू-कश्मीर सेवा चयन बोर्ड को इन पदों पर भर्ती करवाने की जिम्मेवारी दी गई है। भर्ती प्रक्रिया नवंबर-दिसंबर से शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed