फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Emphasis on vaccination of students to open colleges

कालेजों को खोलने के लिए छात्रों के टीकाकरण पर जोर

विज्ञापन
Emphasis on vaccination of students to open colleges
जम्मू। कालेजों को खोलने की दिशा में कोरोनारोधी टीका लगाने को गति दी गई है। इसके लिए युवा वर्ग पर खास ध्यान केंद्रित किया जा रहा है। इससे पहले भी स्वास्थ्य विभाग की ओर से कालेजों में विशेष टीकाकरण शिविर लगाए गए थे, जिसके बाद अब 18 से अधिक आयु वर्ग में 100 फीसदी विद्यार्थियों को कवर किया जा रहा है। इस बीच शनिवार को प्रदेश में 18 से अधिक आयु वर्ग में 138606 लोगों का टीकाकरण किया गया, जिसमें पहली खुराक में 59529 और दूसरी खुराक में 79077 लोगों का टीकाकरण हुआ।
विज्ञापन

इस वर्ग में अब तक अनुमानित आबादी में 72.92 लोगों का टीकाकरण करने का दावा किया गया है। परिवार कल्याण विभाग जम्मू कश्मीर के निदेशक डा. सलीम उर रहमान का कहना है कि संबंधित जिलों में टीकाकरण में तेजी लाई गई है। वर्तमान में प्रदेश में सात लाख खुराक उपलब्ध हैं।
विज्ञापन

शिक्षकों और विद्यार्थियों के लिए पहले ही विशेष टीकाकरण शिविर लगाए गए हैं, जिसके बाद विद्यार्थियों के वर्ग को गंभीरता से कवर किया जा रहा है। टीकाकरण के बाद कालेज खुलने पर विद्यार्थियों को कोविड संक्रमण से अधिक सुरक्षा मिल सकेगी। अब तक 18 से अधिक आयु वर्ग में 8454930 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब तक फ्रंट लाइन वर्कर, हेल्थ केयर वर्कर और 18 से अधिक आयु वर्ग में 9198452 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी जम्मू डा. जेपी सिंह का कहना है कि जिले में संबंधित चिकित्सा केंद्रों पर टीकाकरण को तेज करने के निर्देश दिए गए हैं। इसमें रविवार को छुट्टी के दिन भी टीकाकरण किया जाएगा।
ब्लैक फंगस का एक और मामला, आंकड़ा 46 पहुंचा
जम्मू कश्मीर में कोविड संक्रमण के साथ ब्लैक फंगस के मामलों का आना जारी है। प्रदेश में शनिवार को एक और नया ब्लैक फंगस का मामला मिला, जिससे अब तक 46 लोगों में ब्लैक फंगस के मिलने की पुष्टि हो चुकी है। इसमें कई मरीजों को अपनी जान गंवानी पड़ी है।
प्रदेश में 146 संक्रमित, श्रीनगर से 72
राजधानी श्रीनगर में कोविड संक्रमण के सर्वाधिक मामलों का आना जारी है। प्रदेश में शनिवार को 146 नए संक्रमित मामले मिले, जिसमें श्रीनगर से 72 मामले हैं, चिंता यह है कि इनमें 66 मामले स्थानीय स्तर के हैं। बारामुला में 15, डोडा में 13 मामले मिले हैं।

जिला रामबन, किश्तवाड़, सांबा, राजोरी, शोपियां में कोई संक्रमित मामला नहीं मिला है। जिला बड़गाम, पुलवामा, कुपवाड़ा, अनंतनाग, बांदीपोरा, गांदरबल, कुलगाम, कठुआ, उधमपुर, पुंछ, रियासी प्रत्येक में दस से कम मामले मिले हैं। जिला जम्मू में 4 संक्रमित मामले मिले हैं। श्रीनगर में वर्तमान में प्रदेश में सर्वाधिक 613 मामले सक्रिय हैं, जबकि पूरे प्रदेश में 1301 सक्रिय मामले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed