फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Emphasis on stopping the terrorists from border, security agencies on high alert in jammu kashmir

बॉर्डर पर आतंकियों की घुसपैठ रोकने पर जोर, सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट

Sun, 02 Feb 2020 12:40 AM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Sun, 02 Feb 2020 12:40 AM IST
विज्ञापन
Emphasis on stopping the terrorists from border, security agencies on high alert  in jammu kashmir

जम्मू-कश्मीर में उपराज्यपाल के सलाहकार राजीव राय भटनागर ने शनिवार को जिला पुलिस लाइन जम्मू में जोनल पुलिस अफसरों के साथ मुलाकात की। इस मौके पर डीजीपी दिलबाग सिंह भी मौजूद रहे। जम्मू संभाग में सुरक्षा और दो दिन पहले ही नगरोटा में हुए आतंकी हमले को लेकर चर्चा की गई। भटनागर ने आतंकियों को मार गिराने और एक बड़े हमले की साजिश को नाकाम करने पर पुलिस को मुबारकबाद भी दी।

विज्ञापन


डीजीपी दिलबाग सिंह ने कहा कि भटनागर के सीआरपीएफ के डीजीपी रहते उन्होंने काम किया। उन्हें उम्मीद है कि उन्हें सहयोग मिलता रहेगा जबकि अब भटनागर बतौर सलाहकार तैनात हैं। इस दौरान डीजीपी ने भटनागर को जेके पुलिस के बारे अवगत कराया। बताया कि कानून व्यवस्था और आतंकवाद जैसे मामलों से निपटने के लिए क्या कुछ किया जा रहा है। 
विज्ञापन


जम्मू संभाग में नशा तस्करी, सोशल क्राइम, महिलाओं और बच्चों के खिलाफ होने वाले संगीन अपराधों के बारे भी जानकारी दी गई। सलाहकार भटनागर ने कहा कि पुलिस ने नगरोटा में एक बड़े हमले को नाकाम किया है। पूरी तरह से तैयार बैठे आतंकियों को किसी बड़े नुकसान के मार गिराना बड़ी कामयाबी है। आतंकी बड़ा हमला करने की फिराक में थे, जो पूरा नहीं हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि उन्होंने बार्डर पर आतंकियों की घुसपैठ रोकने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि इसके लिए आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल होना चाहिए ताकि इस तरह के फिदायीन हमलावरों को रोका जा सके। जम्मू संभाग में दोबारा आतंक न पनपे, इसके लिए सुरक्षा एजेंसियों को कमियां पूरी करनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed