{"_id":"d96a4d87914090e22b946fc93e6d30b6","slug":"emergency-landing-of-air-india-flight-hindi-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बाल-बाल बची सैकड़ों यात्रियों की जान !","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाल-बाल बची सैकड़ों यात्रियों की जान !
Updated Sat, 16 Jan 2016 01:06 AM IST
विज्ञापन
जम्मू से नई दिल्ली जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट में तकनीकी खराबी आने के कारण उसे वापस उतारा गया। विमान के यात्रियों को अब शनिवार सुबह नई दिल्ली रवाना किया जाएगा।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार एयर इंडिया की फ्लाइट एआई 822 ने शुक्रवार को अपने निर्धारित समय शाम 4.05 बजे उड़ान भरी, लेकिन, विमान में हलकी खराबी आने के कारण विमान के चालक ने उसे वापस जम्मू एयरपोर्ट के रनवे पर उतार दिया।
विज्ञापन
एयरपोर्ट डायरेक्टर डीके गौतम ने बताया कि पायलट को लगा कि विमान में कुछ तकनीकी खराबी है तो उन्होंने विमान वापस उतारने की इजाजत मांगी और विमान फिलहाल जम्मू एयरपोर्ट पर ही है।
विज्ञापन
Trending Videos
शनिवार की सुबह यात्रियों को भेजा जाएगा
विमान से रवाना होने वाले अधिकांश यात्री एग्जीक्यूटिव क्लास के होने के कारण उन्हें विमान कंपनी की ओर से ठहराने की व्यवस्था नहीं की गई थी।
एयर इंडिया के स्टेशन मैनेजर गुजराल के अनुसार आपात परिस्थितियों में सिर्फ अपर क्लास के यात्रियों को ठहराने की व्यवस्था एयर इंडिया करता है।
एग्जीक्यूटिव क्लास के यात्रियों को शनिवार सुबह 10.30 बजे की फ्लाइट में एडजस्ट किया जा रहा है। इस बाबत यात्रियों को सुबह एयरपोर्ट पर रिपोर्ट करने को कहा गया है। कहा कि एक्सपर्ट तकनीकी खराबी दूर करने का प्रयास कर रहे हैं।