फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   eleven out of twelve former MLAs who won the last assembly elections quit Congress in jammu kashmir

J&K Congress: आखिरी विधानसभा चुनाव में जीते 12 में से 11 पूर्व विधायकों ने छोड़ा कांग्रेस का साथ

Mon, 29 Aug 2022 10:12 AM IST
kumar गुलशन कुमार संजीव दुबे, जम्मू
संजीव दुबे, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Mon, 29 Aug 2022 10:12 AM IST
सार

जम्मू-कश्मीर में 2014 में हुए आखिरी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस 12 सीटों के साथ चौथे नंबर पर सिमट गई थी। अब उन 12 पूर्व विधायकों में से 11 कांग्रेस का साथ छोड़ चुके हैं।

विज्ञापन
eleven out of twelve former MLAs who won the last assembly elections quit Congress in jammu kashmir
कांग्रेस - फोटो : Social Media

विस्तार

दिग्गज नेता गुलाम नबी आजाद के कांग्रेस से इस्तीफे के बाद जम्मू-कश्मीर में कांग्रेस को लग रहे एक के बाद एक बड़े झटकों से आगामी विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार तक खड़े करना पार्टी के लिए चुनौती बन गया है। प्रदेश में आखिरी विधानसभा चुनाव 2014 में हुए थे। उसमें कांग्रेस 12 सीटों के साथ जम्मू कश्मीर में चौथे नंबर पर सिमट गई थी। अब उन 12 पूर्व विधायकों में से 11 कांग्रेस का साथ छोड़ चुके हैं। 
विज्ञापन


विज्ञापन


गुलाम नबी आजाद के समर्थन में पूर्व विधायक गुलाम मोहम्मद सरूरी, सूरनकोट से पूर्व विधायक चौधरी अकरम, देवसर से पूर्व विधायक मोहम्मद अमीन भट कांग्रेस को अलविदा कह चुके हैं। वहीं कांग्रेस के तीन पूर्व विधायक जम्मू कश्मीर अपनी पार्टी में 2021 में शामिल हो गए थे। इनमें गूल अरनास से पूर्व विधायक एजाज अहमद खान, गुलाब गढ़ विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक मुमताज अहमद और बांदीपोरा के पूर्व विधायक उस्मान मजीद शामिल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, अनुच्छेद 370 की समाप्ति व जम्मू-कश्मीर के पुनर्गठन के बाद लद्दाख के बिना विधानसभा वाला केंद्र शासित प्रदेश बनने से कांग्रेस के तीन पूर्व विधायकों का सियासी कैरियर पहले ही खत्म हो चुका है। ऐसे में 2014 विधानसभा का केवल एक ही विधायक विकार रसूल वानी ही कांग्रेस के पास बचे हैं। विकार रसूल वानी वर्तमान में प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष हैं। 

ऐसे में आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के पास उम्मीदवार खड़े करने के लिए नेता नहीं रहने से बड़ी चुनौती पैदा हो गई है। इस सवाल पर विकार रसूल वानी का कहना है कि प्रदेश में जो कांग्रेस बची है। वह पूरे दम के साथ सोनिया गांधी और राहुल गांधी के सिपाही की तरह काम करेगी। राजनीति में चुनौतियों का सामना करना पड़ता है और इसके लिए हम तैयार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed