{"_id":"64e67a4025d5988b4e0ab976","slug":"electricity-problem-jammu-news-c-10-jmu1040-187237-2023-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: बिजली बिल ज्यादा आने से उपभोक्ता\n\nपरेशान, कनेक्शन चेक करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: बिजली बिल ज्यादा आने से उपभोक्ता परेशान, कनेक्शन चेक करने की मांग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोट-23 दोमाना-1, 2
मढ़ के लोग बोले - एक बल्ब और पंखा जलाने पर ही आ रहा दो से तीन हजार रुपये तक बिल
संवाद न्यूज एजेंसी
दोमाना। मढ़ ब्लाॅक में बिजली बिल ज्यादा आने से लोग परेशान हैं। कई गांवों में लोगों का बिल उनके तयशुदा बिल से बहुत ज्यादा आ रहा है। स्थानीय निवासी मोहन लाल, कमल, सुभाष, अशोक कुमार, थोडू राम आदि का कहना है कि सरकार ने जनता का जीना दुश्वार कर दिया है। बिल बिजली के उपकरणों की गिनती के हिसाब से लिया जाना चाहिए, लेकिन मढ़ के कई क्षेत्रों में जो बिजली के कम उपकरण इस्तेमाल करता है, उसका भी बिल हजारों में आ रहा है। लोगों ने विभाग से मांग की है कि कनेक्शन चेक करके ही बिजली बिल दिए जाएं।
स्थानीय निवासी अश्विनी कुमार ने बताया कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद उनका बिल बहुत अधिक आ रहा है। यदि वह एक महीने का बिल दो-तीन हजार रुपये देंगे, तो घर की अन्य जरूरतें कैसे पूरी करेंगे। घर में एक बल्ब और एक पंखे के अलावा अन्य कोई भी उपकरण न लगाया हो भी हजारों रुपये बिल का भेज दिया जाता है। अंकुश शर्मा ने बताया कि विभाग क्षे़त्र में बिजली की आपूर्ति भी ठीक से नहीं दे रहा है, लेकिन भारी भरकम बिल भेज रहा है। विभाग को बिजली ढांचे को सुधारने की जरूरत है।