{"_id":"64c41f3d4a292ad5a80a3c6d","slug":"electricity-problem-in-akhnoor-akhnoor-news-c-268-1-akh1001-182-2023-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: दो सप्ताह में चार बार टूटा बिजली का तार, बड़े हादसे की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: दो सप्ताह में चार बार टूटा बिजली का तार, बड़े हादसे की आशंका
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अखनूर। कस्बे के मुख्य चौक पर शुक्रवार को बिजली का तार टूट कर गिर गया। इससे बाजारों में खड़े लोग बाल-बाल बच गए। कस्बे में दो सप्ताह के अंदर यह चौथी बार बिजली का तार टूटने की घटना घटी है।
दोपहर में मुख्य बाजार में बिजली का तार टूट कर गिरने से हड़कंप मच गया था। क्योंकि, उस समय बाजार में भीड़ काफी थी। लोगों ने फौरन बिजली विभाग को फोन कर बिजली बंद करवाई। इससे एक बड़ा हादसा टल गया। दो सप्ताह में मेन बाजार में चार बार बिजली का तार टूट चुका है। स्थानीय राहुल कुमार, सोनू, आदि ने बताया कि बाजार में बिजली के तार पुराने हो चुके हैं। इसलिए, वे बार-बार टूट रहे हैं। इनसे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। बिजली विभाग को जल्द ही पुराने तार बदल देने चाहिए। इस पर बिजली विभाग के एईई शंकरा सिंह ने बताया कि पुराने तारों को बदलने की प्रक्रिया शुरू की गई है। यह काम एक निजी कंपनी कर रही है। संवाद