फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   electricity news

Jammu News: बिजली विभाग को बरसात में चार करोड़ का नुकसान

विज्ञापन
electricity news
- 15 हजार ट्रांसफार्मर फुंके, राजोरी में बादल फटने और भूस्खलन से टावर-खंभे क्षतिग्रस्त हुए
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। बिजली विभाग को इस बरसात में करीब चार करोड़ों रुपये की चपत लगी है। जम्मू संभाग में 300 से ज्यादा ट्रांसफार्मर एक ही दिन में जल रहे हैं। जुलाई से लेकर अब तक करीब 15 हजार ट्रांसफार्मर जल चुके हैं। इससे ही करीब डेढ़ करोड़ रुपये का नुकसान हो चुका है।

इसी तरह वोल्टेज बढ़ने पर तार जल रहे हैं। तूफान और भूस्खलन से क्षतिग्रस्त 20 हजार से ज्यादा खंभे बदले जा चुके हैं। सबसे ज्यादा नुकसान राजोरी-पुंछ, डोडा, किश्तवाड़ सहित अन्य जगहों में हुआ है। राजोरी-पुंछ में बिजली टावर गिरने से करीब दो करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। कुछ इलाकों में अस्थायी तौर पर बिजली की आपूर्ति की गई है। इन जगहों में अब सितंबर में काम होगा। विभाग के अनुसार बरसात में तकनीकी खराबी ज्यादा आती है। बारिश में ज्यादा ट्रांसफार्मर जलते हैं। शाॅर्ट सर्किट ज्यादा होता है। फिलहाल रिपोर्ट तैयार की जा रही है। मरम्मत कार्य इमरजेंसी फंड से करवाए गए हैं।
विज्ञापन

-----------
ट्रांसफार्मर जलने से हर रोज नुकसान हो रहा है। अभी तक करीब चार करोड़ रुपये का नुकसान हो चुका है। सितंबर में फाइनल रिपोर्ट बनेगी।
- अनिल गुप्ता, अधीक्षण अभियंता, बिजली विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed