फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   electricity department news

Jammu News: तबादला होने पर तैनाती देना होगा जरूरी, आदेश जारी

विज्ञापन
electricity department news
- अनुपालन रिपोर्ट करनी होगी अधिकारियों को प्रेषित, आदेश न मानने पर होगी कार्रवाई
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। बिजली पावर कारपोरेशन में अब तबादला आदेश जारी होने के बाद तैनाती देना जरूरी होगा। इस बारे में विभाग की ओर से आदेश जारी किया गया है। इसमें स्पष्ट किया गया है कि प्रदेशभर में अधिकारी और कर्मचारी तबादला आदेश जारी होने के बाद भी तैनाती नहीं दे रहे हैं। एक ही जगह पर सेवाएं दे रहे हैं। इससे कामकाज में पारदर्शिता नहीं आ रही।

आदेश में कहा गया है कि स्थानांतरण नीति का पालन नहीं किया जा रहा। प्रदेशभर में समय-समय पर तबादले हुए हैं। इनमें 20 फीसदी अधिकारी और कर्मचारियों ने आदेश का पालन नहीं किया है। अपनी ओर से स्थिति स्पष्ट कर पल्ला झाड़ लिया है जो नियमों के विपरीत है। अब निगम और विभाग की ओर से आदेश जारी होने के बाद कर्मचारी को तैनाती देना जरूरी होगा। सामने आया है कि अधिकारी और कर्मचारी किसी न किसी कारण से पहले की जगह पर ही तैनात हैं और काम कर रहे हैं। अब आदेश दिए गए हैं कि तबादला वाली जगह में तैनाती देना जरूरी होगा। इस बारे में अनुपालन रिपोर्ट को अधिकारी प्रेषित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed