फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   electricity cut in jammu

Jammu News: स्मार्ट मीटर वाले इलाकों में मिलेगी 24 घंटे बिजली

विज्ञापन
electricity cut in jammu
जम्मू। स्मार्ट मीटर वाले क्षेत्रों में 24 घंटे बिजली मिलेगी। अन्य क्षेत्रों में 20 घंटे तक बिजली आपूर्ति प्रदान की जाएगी। आवश्यकता पड़ने पर विपरित परिस्थितियों में कटौती होगी।
विज्ञापन

उधर, जेपीडीसीएल के प्रबंध निदेशक विकास कुंडल ने नोटिस जारी कर बिजली कटौती शेडयूल को वापस लिया है। एमडी ने जारी सार्वजनिक सूचना में कहा है कि ग्रिड स्टेशन सांबा में 2x50 एमवी और 132/66 केवी पावर ट्रांसफार्मर के अलावा मीरां साहिब में 10 एमवीए, 33/11केवी पावर ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि और मरम्मत के माध्यम से बिजली के बुनियादी ढांचे में सुधार हुआ है। इस कारण कटौती कार्यक्रम को वापस लिया गया है। बिजली कटौती के लिए आदेश 27 मई को जारी हुआ था। तापमान में वृद्धि और भीषण गर्मी के कारण बिजली की मांग बढ़ रही है। ऐसी स्थिति में लोगों से बिजली के उपयोग में सावधानी बरतने का अनुरोध किया है। साथ ही सलाह दी गई है कि उपभोक्ता अपना बिजली बकाया ऑनलाइन या ऑफ़लाइन मोड के माध्यम से समय पर करें।
विज्ञापन

एमडी जेपीडीसीएल ने मौके पर आदेश जारी करते हुए कहा कि रखरखाव और मरम्मत कार्यों की योजना ऐसी हो कि लोगों को असुविधा न हो। ग्रामीण क्षेत्रों में भी लंबे समय तक बिजली कटौती नहीं हो। हुकिंग पर सख्ती से रोक लगाने को कहा है। साथ ही ऐसे कनेक्शनों को नियमित करने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


------------------
एमडी ने किया लोड डिस्पैच कारपोरेशन कार्यालय का दौरा
प्रबंध निदेशक ने राज्य लोड डिस्पैच कारपोरेशन कार्यालय का दौरा किया और जम्मू क्षेत्र के लिए बिजली की उपलब्धता की समीक्षा की। कहा कि अतिरिक्त 200 मेगावाट बिजली की खरीद के साथ जेपीडीसीएल स्मार्ट मीटर वाले क्षेत्रों में सुचारू और निर्बाध बिजली आपूर्ति करने में सक्षम होगा। कटौती के घंटों को कम करके ग्रामीण क्षेत्रों को भी राहत प्रदान की जाएगी। इस मौके पर मुख्य अभियंता मनहर गुप्ता, मुख्य अभियंता सिस्टम और संचालन राजन गुप्ता, कार्यकारी अभियंता आईटी एंड सी अनिल वर्मा और अन्य मौजूद रहे।

-----------------
पावर ट्रांसफार्मरों को लाया सर्किट में
ग्लैडनी ग्रिड में ट्रांसफार्मर अब 400 एमवीए ऑटो ट्रांसफार्मर बैंक के समानांतर काम कर रहे हैं। इससे जेपीडीसीएल के लिए बुनियादी ढांचे की चुनौतियों को कम करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed