{"_id":"5fcfea9f8ebc3ecf7c3818dd","slug":"electricity-bill-penalty-jammu-city-news-jmu2243765167","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध कनेक्शन पकड़ा गया तो भरना पड़ेगा तीन साल का बिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध कनेक्शन पकड़ा गया तो भरना पड़ेगा तीन साल का बिल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। शहर में बिजली के अवैध कनेक्शन लेने वालों पर अब नगर निगम कड़ी कार्रवाई करेगा। स्मार्ट मीटर लगाने के दौरान अवैध कनेक्शन पकड़े जाने पर लोगों को तीन साल का बिल जुर्माने के तौर पर भरना पड़ेगा। कई लोगों ने एसी, कूलर और हीटर के लिए मीटर लाइन से ही बिजली चोरी के लिए कनेक्शन ले रखे हैं। बिजली जल रही है, लेकिन इसका बिल नहीं भर रहे। 60 फीसदी से अधिक लाइनलॉस हो रहा है, जिससे विभाग को हर माह करोड़ों की चपत लग रही है। इस पर अब महकमे ने कड़ा रुक अख्तियार किया है।
बिजली चोरी करते पकड़े जाने पर कम से कम तीन साल के बिल का भुगतान टैरिफ के हिसाब से करना होगा। सूत्रों के अनुसार शहर में धड़ल्ले से बिजली चोरी की जा रही है। हर मोहल्ले में 10 से 15 बिजली के कनेक्शन अवैध हैं। इनसे एसी, कूलर और हीटर जल रहे हैं। ऐसे में बिल हर माह 10 हजार रुपये के आसपास आना चाहिए, लेकिन एक उपभोक्ता 100 से 250 रुपये बिल जमा करवा रहा है। पहले भी कई बार अवैध कनेक्शन काटे जा चुके हैं, लेकिन बिजली चोरी करने वाले फिर से अवैध कनेक्शन जोड़कर काम चला रहे हैं।
----------
समार्ट मीटर लगाते वक्त अवैध कनेक्शन पकड़े जाने पर उपभोक्ता को जुर्माना लगेगा। कम से कम तीन साल के बिल के हिसाब से भुगतान करना पड़ सकता है। पहले नाममात्र जुर्माना लगाया जा रहा था, लेकिन अब बिजली चोरी करने वालों को भारी-भरकम जुर्माना डाला जाएगा।
विज्ञापन
गुरमीत सिंह, मुख्य अभियंता, पीडीडी, जम्मू