जल्द जम्मू-कटड़ा के बीच चलेगी विद्युत रेल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नार्दर्न रेलवे जल्द ही कटड़ा तक विद्युत इंजन के जरिए ट्रेन चलाकर बड़ी उपलब्धि को हासिल करने वाला है। विद्युतीकरण का काम अंतिम चरण में चल रहा है और डेढ़ माह में काम पूरा होने की उम्मीद है।
काम पूरा होने के बाद देश के विभिन्न हिस्सों से विद्युत इंजन से चलने वाली ट्रेनें अब सीधे ही कटड़ा तक पहुंचेगी। करीब तीन वर्ष पहले रेलवे ने कटड़ा तक विद्युतीकरण का काम शुरू किया था। टनलों के बीच विद्युतीकरण का काम रेलवे के लिए बड़ी चुनौती था।
पठानकोट से जम्मू तक तो यह काम पूरा हो गया, लेकिन जम्मू से आगे यह विद्युत इंजन की रेल सेवा अभी तक शुरू नहीं हो पाई है। कड़ी मशक्कत के बाद रेलवे यह काम पूरा करने वाला है।
उधमपुर तक विद्युतीकरण काम पूरा हुए करीब एक वर्ष हो चुका है, लेकिन जब तक कटड़ा तक यह काम पूरा नहीं होगा ट्रेन को चलाया नहीं जाएगा।
कई बार दो-दो इंजन लगाकर भेजी जाती थी ट्रेनें
रेलवे के लिए बड़ी चुनौती टनलों में बिजली की केबल बिछाना था और इसको पूरा कर लिया गया है। वर्तमान समय में देश के विभिन्न हिस्सों से विद्युत इंजन से ट्रेनें जम्मू पहुंचती और फिर जम्मू से डीजल इंजन लगाकर इन ट्रेनों को उधमपुर और कटड़ा तक रवाना किया जाता है।
कुछ ट्रेनों में तो रेलवे को दो डीजल इंजन लगाकर कटड़ा और उधमपुर भेजना पड़ता है। जब यह ट्रेनें कटड़ा और उधमपुर से जम्मू पहुंचती है तो डीजल हटाकर विद्युत इंजन लगाया जाता है। इस प्रक्रिया में हर रोज काफी समय बर्बाद हो जाता है, लेकिन अब जल्द ही इस परेशानी से राहत मिलने वाली है।
सीनियर डीटीएम सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि कटड़ा रेलवे स्टेशन पर ही विद्युतीकरण का काम बचा है। यह काम अंतिम चरण में चल रहा है। करीब डढ़े महीने के अंदर काम पूरा होगा और विद्युत इंजन से ट्रेन सीधे कटड़ा पहुंचेगी।