फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   election,nagar nigam commettie,jammu news

सर्वसम्मति से चुनी गई नगर निगम की कार्यकारी समिति

विज्ञापन
election,nagar nigam commettie,jammu news
जम्मू। नगर निगम की एग्जीक्यूटिव (कार्यकारी) कमेटी का शनिवार को सर्वसम्मति से गठन किया गया। जैसे ही चुनाव प्रक्रिया पूरी करने के लिए मेयर चंद्र मोहन गुप्ता ने कार्रवाई शुरू की तो विपक्ष की ओर से कई सवाल उठाए गए। बाद में विपक्षी पार्षदों को शांत करवाकर चुनाव प्रक्रिया शुरू की गई। इसमें सर्वसम्मति से चार सदस्यों का चयन किया गया। डॉ. अक्षय, दिनेश, सुनीता गुप्ता और सुच्चा सिंह को कमेटी का सदस्य मनोनीत किया गया। मेयर इसके चेयरमैन होंगे, जबकि निगम आयुक्त कमेटी की सचिव होंगी। इसके अलावा एक सदस्य का चयन विपक्ष की ओर से किया जाना है। यह नाम भी दो दिन में सार्वजनिक हो जाएगा। यह एग्जीक्यूटिव कमेटी जनरल फंक्शन कमेटी को भंग कर बनाई गई है।
विज्ञापन

इससे पहले शुक्रवार को भानू महाजन और अनु वाली ने अपना नाम वापस ले लिया था। अनु वाली ने अपना समर्थन सुच्चा सिंह को दिया। इसके बाद सदस्यों के सर्वसम्मति से चुने जाने का रास्ता तय हो गया था। इसमें तीन सदस्य भाजपा से चुने गए, जबकि एक निर्दलीय है। अब कमेटी की बैठक होगी और आगे की कार्यप्रणाली पर काम शुरू होगा। यह कमेटी तमाम कमेटियों के काम पर भी निगरानी रखेगी। पहले कमेटी का चयन मतदान के माध्यम से किया जाना था। इसके लिए नगर निगम की ओर से भी पूरी तैयारी की थी। शुक्रवार को राजनीतिक समीकरण बदलने पर फैसला बदला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed