{"_id":"5fdbc32d8ebc3e3b623ad4a8","slug":"election-jammu-city-news-jmu2249774144","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीडीसी चुनाव के आखिरी चरण का प्रचार थमा, मतदान कल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीडीसी चुनाव के आखिरी चरण का प्रचार थमा, मतदान कल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। जम्मू-कश्मीर में जिला विकास परिषद (डीडीसी) चुनाव के आखिरी एवं आठवें चरण की 26 सीटों पर वीरवार को प्रचार शाम पांच बजे थम गया। इन सीटों पर 19 दिसंबर को मतदान होगा। जम्मू संभाग की 13 और कश्मीर संभाग की भी 13 ही सीटों पर मतदान शांतिपूर्वक करवाने के लिए राज्य चुनाव आयोग ने तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है।
जम्मू संभाग की 13 सीटों में जम्मू जिले की खौड़, सांबा जिले की सांबा ए और सांबा बी, कठुआ जिले की कीड़िया गंडियाल, किश्तवाड़ जिले की त्रेगाम, डोडा की असर, रामबन जिले की राजगढ़, रियासी जिले की रियासी सीट शामिल हैं। उधमपुर जिले की रामनगर एक और रामनगर दो, राजोरी जिले की दरहाल और सुंदरबनी, पुंछ जिले की मेंढर सी और मनकोट सीट शामिल हैं।
वहीं कश्मीर संभाग की 13 सीटों में बारामुला जिले की पट्टन, कुलगाम जिले की काईमोह ए और काईमोह बी, अनंतनाग जिले की बिजबिहाड़ा, पुलवामा जिले की पांपोर, काकापोरा दो, कुपवाड़ा जिले की वावोरा, बडगाम जिले की बी के पोरा और बडगाम, बांदीपोरा जिले की हाजिन ए और हाजिन बी, शोपियां जिले की जैनपोरा एक और जैनपोरा दो सीट शामिल रहेंगी।
विज्ञापन
मतगणना के लिए जोरशोर से तैयारी
जिला विकास परिषद चुनाव की मतगणना 22 दिसंबर को होनी है। इसके लिए जिला स्तर पर तैयारियां जिला पंचायत चुनाव अधिकारियों की तरफ से की जा रही हैं। जम्मू जिले की 14 सीटों की मतगणना एमएएम कॉलेज और पालिटेक्निक कॉलेज में होगी। ऐसे में राज्य चुनाव आयोग की देखरेख में तैयारियां यहां पर जोर-शोर से चल रही हैं। सुरक्षा को भी बढ़ा दिया गया है।