{"_id":"5fd28f068ebc3e433b757839","slug":"election-jammu-city-news-jmu2245123105","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांधीनगर कॉलेज में 369 कश्मीरी पंडितों ने किया मताधिकार का प्रयोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांधीनगर कॉलेज में 369 कश्मीरी पंडितों ने किया मताधिकार का प्रयोग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। डीडीसी चुनाव के पांचवें चरण में कश्मीरी पंडितों ने गांधीनगर कॉलेज में बनाने मतदान केंद्र में पहुंचकर मताधिकार का प्रयोग किया। इस दौरान मतदाताओं ने कहा कि समुदाय के उत्थान और विकास के लिए उन्होंने वोट डाला है। कहा कि कई सरकारें आईं और कई गईं, लेकिन कश्मीरी पंडित समुदाय के लोगों की समस्याओं का समाधान नहीं हुआ। वीरवार को गांधी नगर स्थित पोलिंग बूथ पर 369 कश्मीरी पंडितों ने मतदान किया, उधर, उधमपुर में बने पोलिंग बूथ पर 17 लोगों ने वोट डाला।
------------
समुदाय के विकास के लिए किया मतदान
कश्मीरी पंडित समुदाय के विकास के लिए कार्य किया जाए, इसी उम्मीद को लेकर वोट किया है। कश्मीरी पंडितों का नाम हमेशा ही राजनीति में इस्तेमाल किया गया है, लेकिन अब समुदाय के लिए काम किया जाए। उम्मीदवार से यही उम्मीद है कि समुदाय के विकास के लिए काम किया जाए।
- विजय रैना
-------------
कश्मीरी पंडितों का भविष्य बेहतर होने की उम्मीद
हम चाहते हैं कि कश्मीरी पंडितों की आकांक्षाओं को पूरा किया जाए और विकास कार्य हों। उनका नाम राजनीति में इस्तेमाल करने की जगह असल में समुदाय के लोगों के लिए काम किया जाए। इन चुनावों से उम्मीद है कि इससे कश्मीरी पंडितों का भविष्य बेहतर होगा।
विज्ञापन
-संतोष कौल
-----------------
राजनीति की बजाय काम करें जनप्रतिनिधि
जिला विकास परिषद चुनाव में ऐसे उम्मीदवार को वोट डालने की कोशिश की है जो वाक्य में कश्मीरी पंडितों के लिए काम करे न कि उनके नाम का प्रयोग करके केवल राजनीति करे। इस चुनाव से थोड़ी उम्मीद है कि शायद समुदाय के विकास हेतु कुछ काम किया जाए।
- महेश धर
--------------
पार्टी जो भी हो, विकास चाहिए
कश्मीरी पंडितों के लिए जिस उम्मीदवार को वोट किया है वह काम करेंगे या नहीं यह तो वक्त ही बताएगा। विकास के लिए काम किया जाए यह जरूरी है, चाहे पार्टी कोई भी हो, लेकिन विकास करवाए। वोट करते हुए दिमाग में यह था कि ऐसा उम्मीदवार चुनें जो कुछ तो काम कश्मीरी पंडित समुदाय के लिए करे।
- सुभाष पंडिता