फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   election

जम्मू जिला क्रिकेट संघ के चुनाव नौ को, पांच पदों के लिए दस ने किया नामांकन

विज्ञापन
election
जम्मू। जम्मू जिला क्रिकेट संघ के चुनाव के लिए मतदान 9 सिंतबर को होने जा रहा है। एसोसिएशन के पांच पदों के लिए दस प्रत्याशियों ने नामांकन किया है। हर पद पर दो उम्मीदवार हैं। वहीं अध्यक्ष पद के लिए विनोद शर्मा और विजय सभरवाल ने नामांकन किया है। रविवार को नामांकन वापिस लेने की अंतिम तिथि थी। सोमवार को नामांकन की जांच की जाएगी। जेकेसीए लंबे समय बाद जिला क्रिकेट संघों के चुनाव करवा रहा है। मंगलवार शाम चार बजे मतदान होगा, जिसमें जेकेसीए से पंजीकृत क्लब के सदस्य मतदान करेंगे।
विज्ञापन

जम्मू जिला क्रिकेट संघ के चुनाव में 28 के करीब क्लब के सदस्य मतदान कर सकेंगे, हालांकि इनमें तीन क्लब चुनाव का बहिष्कार कर सकते हैं। चुुनावों को लेकर सरगर्मी भी तेज हुई है। अध्यक्ष पद के उम्मीदवार विनोद शर्मा पर लोढ़ा समिति के नियमों का उल्लंघन करने का आरोप लग रहा है। वहीं चुनाव अधिकारी एडवोकेट कपिल शर्मा ने कहा कि नामांकन की जांच के बाद इस पर स्थिति साफ हो जाएगी। चुनाव नियमों के अनुसार करवाया जाएगा। चुनाव जीजीएम साइंस कॉलेज में जम्मू-कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन के कार्यालय में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed