फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Election Commission of India delegation at Srinagar to review poll preparedness in Jammu and Kashmir

J&K Election: श्रीनगर में चुनाव आयोग की टीम कर रही विधानसभा चुनाव तैयारियों की समीक्षा, राजनीतिक दलों संग बैठक

Thu, 08 Aug 2024 01:35 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 08 Aug 2024 01:35 PM IST
सार

श्रीनगर में भारतीय चुनाव आयोग का पांच सदस्यों के पैनल ने राजनीतिक दलों के सदस्यों के साथ बैठक की। अब सुरक्षा अधिकारियों के साथ विचार-विमर्श किया जाएगा। एनसी, पीडीपी, कांग्रेस, पैंथर्स पार्टी भीम, पैंथर्स पार्टी इंडिया, बीएसपी, भाजपा के प्रतिनिधिमंडल ने ईसीआई टीम के साथ विचार-विमर्श किया।
 

विज्ञापन
Election Commission of India delegation at Srinagar to review poll preparedness in Jammu and Kashmir
Election Commission delegation - फोटो : बासित जरगर

विस्तार

जम्मू-कश्मीर में आगामी विधानसभा चुनाव जल्द होंगे। इसे लेकर भारतीय चुनाव आयोग (ईसीआई) की टीम आज से प्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर पहुंच गई है। पहले दिन टीम कश्मीर पहुंची। यहां चुनावों की तैयारियों की समीक्षा कर रही है। 
विज्ञापन


मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार और चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और डॉ. सुखबीर सिंह संधू के नेतृत्व में भारत के चुनाव आयोग (ईसीआई) का प्रतिनिधिमंडल जम्मू-कश्मीर में चुनाव तैयारियों की समीक्षा करने के लिए श्रीनगर पहुंच गया है। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है। 
विज्ञापन


आयोग के अधिकारी राजनीतिक दलों के नेताओं के साथ बैठक कर चुनावी प्रक्रिया पर चर्चा कर रहे हैं। राजनीतिक परामर्श के अलावा टीम विभिन्न जिलों के जिला मजिस्ट्रेटों और पुलिस अधीक्षकों समेत पुलिस और नागरिक प्रशासन के शीर्ष अधिकारियों के साथ बैठक करेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Election Commission of India delegation at Srinagar to review poll preparedness in Jammu and Kashmir
Election Commission delegation - फोटो : बासित जरगर
सूत्रों के अनुसार, टीम का प्राथमिक उद्देश्य चुनाव को लेकर जमीनी स्तर पर स्थिति का आकलन करना है ताकि स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराए जा सकें। ईसीआई की टीम ने राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीतिक दलों के साथ बैठक की। 

 

Election Commission of India delegation at Srinagar to review poll preparedness in Jammu and Kashmir
Election Commission delegation - फोटो : बासित जरगर
इसके बाद दोपहर जिला आयुक्तों और पुलिस अधीक्षकों के साथ चर्चा होगी। शाम सात बजे मुख्य निर्वाचन अधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों और केंद्रीय अर्धसैनिक बल के नोडल अधिकारियों के साथ बैठक भी होगी। 

 

Election Commission of India delegation at Srinagar to review poll preparedness in Jammu and Kashmir
Election Commission delegation - फोटो : बासित जरगर
सूत्रों के अनुसार, नौ अगस्त को टीम सुबह करीब 11:30 बजे जम्मू के लिए रवाना होगी। इससे पहले सुबह 9 बजे श्रीनगर में मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक से मुलाकात करेगी। टीम जम्मू में दोपहर करीब एक बजे प्रवर्तन एजेंसियों के साथ बैठक के बाद 2:30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगी। 

 

Election Commission of India delegation at Srinagar to review poll preparedness in Jammu and Kashmir
चुनाव आयोग की टीम के दौरे को लेकर कड़ी सुरक्षा - फोटो : बासित जरगर
शाम करीब 4:30 बजे टीम दिल्ली के लिए रवाना होगी। टीम के इस दौरे को जम्मू-कश्मीर में आगामी चुनावों की समय सीमा और तौर-तरीके निर्धारित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम के रूप में देखा जा रहा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed