फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   election commission Cracks Down On Money Power in jammu kashmir Cash Liquor seized

धनबल पर शिकंजा: जम्मू कश्मीर में चार करोड़ की नकदी व शराब जब्त, देश में हर रोज 100 करोड़ रुपये बरामद

Mon, 15 Apr 2024 04:58 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Mon, 15 Apr 2024 04:58 PM IST
सार

लोकसभा चुनाव के 75 साल के इतिहास में इस बार सबसे अधिक जब्ती होने के आसार हैं। एक मार्च से हर दिन करीब 100 करोड़ रुपये के करीब जब्त हो रहे हैं। 

विज्ञापन
election commission Cracks Down On Money Power in jammu kashmir Cash Liquor  seized
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद

विस्तार

आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर हर पार्टी अपने प्रत्याशियों के पक्ष में जोर-शोर से प्रचार में जुटी हुई है। इसी बीच चुनाव आयोग सबके लिए समान अवसर और धनबल पर शिकंजा कसने के लिए व्यापक अभियान चला रहा है। इसे लेकर सोमवार को चुनाव आयोग ने बताया कि जम्मू कश्मीर में 4 करोड़ रुपये की नकदी, शराब, ड्रग्स और मुफ्त चीजें जब्त की गई हैं। आयोग ने बताया कि धनबल के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर में 1.2466890 करोड़ रुपये की नकदी, 0.6300640 करोड़ रुपये की शराब, 2.3529220 करोड़ रुपये की दवाएं, 0.0025800 करोड़ रुपये की कीमती धातु, 0.0559150 करोड़ रुपये की अन्य मुफ्त वस्तुएं जब्त की गई हैं। इन सब की कुल कीमत 4.2881700 करोड़ रुपये है।
विज्ञापन


देशभर में अब तक 4650 करोड़ रुपये जब्त

आयोग ने बताया कि लोकसभा चुनावों के 75 साल के इतिहास में इस बार सबसे अधिक जब्ती होने के आसार हैं। एक मार्च से हर दिन करीब 100 करोड़ रुपये के करीब जब्त हो रहे हैं। अब तक 4,650 करोड़ रुपये जब्त किए जा चुके हैं। 2019 के चुनावों में कुल बरामदगी से अधिक इस बार जब्ती हो चुकी है। 2019 में पूरे लोकसभा चुनाव के दौरान 3,475 करोड़ रुपये जब्त किए गए थे। इसमें भी अहम यह है कि 45 प्रतिशत बरामदगी ड्रग्स और नशीले पदार्थों की है, जिन पर आयोग का विशेष ध्यान है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एजेंसियों की एकीकृत कार्रवाई, सक्रिय नागरिक भागीदारी और प्रौद्योगिकी के जुड़ाव से जब्ती संभव हुई है। राजनीतिक वित्तपोषण के अलावा काले धन का उपयोग और उसका सटीक खुलासे के लिए कार्य किया जा रहा है। धनबल विशिष्ट भौगोलिक क्षेत्रों में अधिक साधन संपन्न दलों या उम्मीदवारों के पक्ष में समान अवसर को बिगाड़ सकता है। ऐसे में इसके खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

चुनाव आयोग ने कहा कि ये बरामदगी लोकसभा चुनाव को प्रलोभन और चुनावी कदाचार से मुक्त कराने और समान अवसर सुनिश्चित करने के उनके संकल्प का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।


ईसीआई ने कहा कि जनवरी और फरवरी 2024 में लोकसभा चुनाव की आधिकारिक घोषणा से पहले के महीनों में, देश भर में नकदी, शराब, ड्रग्स, कीमती धातुओं और मुफ्त उपहारों के रूप में कुल 7502 करोड़ रुपये की जब्ती की गई थी। अब तक कुल 12,000 करोड़ रुपये से अधिक की जब्ती हो गई है, जबकि चुनाव अवधि में अभी छह सप्ताह बाकी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed