{"_id":"5fdbc2788ebc3e3eae6ee8bb","slug":"election-chamber-of-comerce-jammu-city-news-jmu224976556","type":"story","status":"publish","title_hn":"चैंबर चुनाव के लिए 32 ने भरा नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चैंबर चुनाव के लिए 32 ने भरा नामांकन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। जम्मू में चैंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज जम्मू के चुनाव की सरगरमी बढ़ गई है। वीरवार को नामांकन का आखिरी दिन रहा। कुल मिलाकर चुनाव में विभिन्न पदों के लिए 32 नामांकन पत्र दाखिल हुए हैं।
चैंबर सूत्रों के अनुसार अब जांच के बाद ही पता चल पाएगा कि किस पद के लिए कितने लोगों ने नामांकन दाखिल किया हुआ हैं। वहीं चैंबर के पूर्व अध्यक्ष राकेश गुप्ता ने वीरवार को जम्मू के प्रेस क्लब में पत्रकारवार्ता कर उन पर वित्तीय अनियमितताओं के लग रहे आरोपों को बेबुनियाद बताया। उन्होंने कहा जान-बूझकर उनकी छवि को खराब करने की कोशिश की जा रही है।
गुप्ता ने कहा जून, 2014 में जब वह पहली बार चैंबर के अध्यक्ष बने तो जेडीए को 61 लाख की देनदारी थी। 19 फरवरी 2020 को चैंबर में उनका कामकाज बंद होने पर जेएंडके बैंक में डेढ़ करोड़ से ज्यादा की रकम जमा थी। इसी तरह आईडीबीआई बैंक में 63 लाख से ज्यादा की रकम और सीसीबी बैंक में पांच लाख से ज्यादा की रकम जमा थी।