{"_id":"611589ad8ebc3ef4537003fe","slug":"election-bar-association-jammu-news-jammu-city-news-jmu24146728","type":"story","status":"publish","title_hn":"बार चुनाव के लिए नामांकन वापसी का आखिरी दिन आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बार चुनाव के लिए नामांकन वापसी का आखिरी दिन आज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। बार एसोसिएशन के चुनाव में विभिन्न पदों पर नामांकन भरने वाले सभी 15 उम्मीदवारों के दस्तावेज सही पाए गए हैं। वीरवार को नामांकन की स्क्रूटनी की गई। शुक्रवार को नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि है। चुनाव को लेकर अब सरगर्मियां तेज हो गई हैं। उम्मीदवार मतदाताओं को रिझाने के लिए विभिन्न माध्यमों से संपर्क कर रहे हैं। खासकर सोशल मीडिया का इस्तेमाल किया जा रहा है।
बता दें कि तीन साल बाद होने जा रहे हाईकोर्ट बार एसोसिएशन जम्मू के चुनाव के लिए मैदान में उतरे उम्मीदवारों के चेहरे सामने आ गए हैं। 15 उम्मीदवारों ने प्रधान समेत अन्य पदों के लिए मंगलवार को नामांकन भरा था। 28 अगस्त को मतदान होना है और 29 अगस्त को इसका परिणाम आएगा। प्रधान पद के लिए पूर्व प्रधान एम के भारद्वाज भी मैदान में उतरे हैं। उनके मैदान में आने से प्रधान पद के लिए कांटे की टक्कर होगी, क्योंकि तीन अन्य उम्मीदवार भी चुनाव लड़ रहे हैं। चुनाव कमेटी के चेयरमैन सुरिंदर सिंह ने बताया कि नामांकन भरने वाले सभी उम्मीदवारों के नामांकन ठीक हैं। उनमें कोई त्रुटी नहीं पाई गई है।
------
ये लड़ेंगे चुनाव
प्रधान पद : रंजीत सिंह जमवाल, निर्मल कोतवाल, अशोक शर्मा और एमके भारद्वाज
उपप्रधान पद : मोहिंदर पाल, पीएस पवार, गुरजीत सिंह वजीर, रोहित वर्मा चुनाव लड़ेंगे
महा सचिव पद : हिमांशु शर्मा, सुरजीत सिंह, अमित गुप्ता अंडोत्रा मैदान में उतरे हैं
संयुक्त सचिव पद : अतुल रैना ओर आदित्य शर्मा
कैशियर पद : साहिल शर्मा और अमरदीप सिंह चुनाव लड़ेंगे।