फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   election,bar association,jammu news

24 अप्रैल को ही होगा बार एसोसिएशन के चुनाव

विज्ञापन
election,bar association,jammu news
जम्मू। हाईकोर्ट बार एसोसिएशन जम्मू के चुनाव की तारीख तय हो चुकी है। एसोसिएशन ने इसकी अधिसूचना कर दी है। चुनाव 24 अप्रैल को ही होगा। प्रधान, उप प्रधान, महासचिव, कैशियर और संयुक्त सचिव के पद पर चुनाव होगा। अधिसूचना के तहत वार्षिक फीस जमा कराने की अंतिम तारीख 10 अप्रैल को होगी। शाम चार बजे तक फीस जमा कराई जा सकती है।
विज्ञापन

10 अप्रैल तक नामांकन भरे जाएंगे। 12 अप्रैल को नामांकनों की स्क्रूटनी की जाएगी। 15 अप्रैल तक उम्मीदवार अपना नामांकन पत्र वापस ले सकेंगे। 24 अप्रैल को मतदान होगा और उसी दिन परिणामों की घोषणा भी की जाएगी।
विज्ञापन

------
पार्टी के आयोजन पर होगी कार्रवाई
अधिसूचना में साफ कहा गया है कि चुनाव के दौरान कोई भी उम्मीद, सदस्य और समर्थक किसी तरह की पार्टी का आयोजन नहीं करेगा। यदि इसमें कोई संलिप्त पाया जाता है तो उस पर नियम के तहत कार्रवाई होगी। यह भी कहा गया है कि जो सदस्य वार्षिक फीस जमा नहीं कराएगा। उसको मतदान में हिस्सा नहीं लेने दिया जाएगा। उधर, चुनाव की अधिसूचना जारी होते ही उम्मीदवारों ने कमर कस ली है। एक-दो दिन में उम्मीदवारों के नाम सामने आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
दो बार प्रधान रहे भारद्वाज और
विक्रम भी उतर सकते हैं मैदान में
सूत्रों के अनुसार बार एसोसिएशन के दो बार प्रधान रह चुके सीनियर एडवोकेट एमके भारद्वाज भी चुनाव मैैदान में उतरेंगे। वह 1999 और 2013 में प्रधान पद पर रहे हैं। इसके अलावा पिछली बार प्रधान पद के लिए उपविजेता रहे विक्रम शर्मा इस बार फिर से मैदान में उतरने की तैयारी में हैं। हालांकि आने वाले दिनों में ही इसके पत्ते खुलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed