{"_id":"661d130ec05ae83ab308f1fe","slug":"election-2024-political-parties-camped-in-udhampur-kathua-campaigning-stopped-from-april-16-2024-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव 2024: राजनीतिक दलों ने डाला उधमपुर-कठुआ में डेरा, कल से प्रचार बंद, सोशल मीडिया पर सक्रिय होंगे नेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव 2024: राजनीतिक दलों ने डाला उधमपुर-कठुआ में डेरा, कल से प्रचार बंद, सोशल मीडिया पर सक्रिय होंगे नेता
Mon, 15 Apr 2024 05:14 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Mon, 15 Apr 2024 05:14 PM IST
सार
भाजपा के स्टार प्रचारक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सोमवार को कठुआ के बसोहली में प्रचार के लिए पहुंचे। 16 अप्रैल को चुनाव प्रचार का अंतिम दिन है। अमित शाह जम्मू के पलोरा में रैली करेंगे। कांग्रेस की तरफ से सचिन पायलट कठुआ में रैली करेंगे।
विज्ञापन
उधमपुर लोकसभा चुनाव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लोकसभा चुनाव में पहले चरण का मतदान होने में अब चार दिन शेष बचे हैं, जबकि प्रचार 16 अप्रैल को थम जाएगा। ऐसे में इन शेष दो दिनों के लिए राजनीतिक दलों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। पहले चरण में उधमपुर-कठुआ लोकसभा सीट का चुनाव होना है।
विज्ञापन
मुख्य मुकाबला कांग्रेस और भाजपा के बीच माना जा रहा है, जबिक डीपीएपी भी टक्कर देने के लिए एड़ी-चोटी की जोड़ लगा रही है। इसे देखते हुए दोनों दलों के स्टार प्रचारक कठुआ, उधमपुर, डोडा, रामबन और किश्तवाड़ में डेरा डाले हुए हैं।
विज्ञापन
सोमवार को भाजपा के स्टार प्रचारक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कठुआ के बसोहली में प्रचार के लिए पहुंचे। इससे पहले रविवार को सैयद शाहनवाज हुसैन, प्रदेश अध्यक्ष रविंदर रैना, सुनील शर्मा, शक्ति परिहार, निर्मल सिंह ने कठुआ, डोडा और किश्तवाड़ में जनसभाएं व रैलियां कीं।
विज्ञापन
कांग्रेस के नेता विकार रसूल समेत नेशनल कॉन्फ्रेंस के उमर अब्दुल्ला के साथ कई नेताओं ने कठुआ, डोडा, रामबन, किश्तवाड़ में रैलियां कीं। उधर, 16 अप्रैल को चुनाव प्रचार का अंतिम दिन है। ऐसे में भाजपा की तरफ से अमित शाह जम्मू के पलोरा में रैली करेंगे।
कांग्रेस की तरफ से सचिन पायलट कठुआ में रैली करेंगे। दोनों बड़े नेताओं की रैलियों के साथ दिन ढलने के बाद चुनाव प्रचार थम जाएगा। हालांकि दोनों दलों के सोशल मीडिया सेल सक्रिय हैं और इसके माध्यम से लोगों तक पहुंचने का प्रयास कर रहे हैं।