फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   electercity probem

सिंचाई के लिए पंप सेट चलते ही शुरू हुई वोल्टेज ड्रॉप की समस्या

विज्ञापन
electercity probem
कठुआ। बरसात की शुरूआत और खेतों में फसलों की बुआई में तेजी के बीच शुरू हुए पंप सेटों के चलते वोल्टेज ड्रॉप भी बढ़ना शुरू हो गया है। मैदानी इलाकों में तापमान में लगातार हो रही बढ़ोत्तरी और उमस के बीच बढ़े बिजली लोड से अघोषित और घोषित बिजली कटौती भी शुरू हो गई है।
विज्ञापन

झुलसा देने वाली गर्मी और हवा में नमीं की मात्रा बढ़ने से उमस ने भी लोगों को बेहाल कर दिया है। गर्मी से बचने का हर तरीका फेल होता जा रहा है। घर में एसी, कूलर, पंखे तक काम करना बंद करने लगे हैं। मौसम के तेवर ऐसे हैं कि बिजली तंत्र भी बेहाल होने लगा है। कठुआ ग्रिड पर जहां लोड बढ़ता जा रहा है, वहीं सबसे बुरे हालात हीरानगर ग्रिड के अधीन आने वाले इलाकों के हैं। जहां खेतों में फसलों की बुआई और सिंचाई का काम शुरू होने के साथ ही पंप सेटों के चलने में तेजी आ गई है। कठुआ में 11 केवी लाइन का वोल्टेज ड्रॉप फिलहाल 9.7 तक पहुंचा है, जिसमें पंप सेट चलने के साथ ही और गिरावट आने की संभावना है। उधर, हीरानगर और कठुआ ग्रिड में पीक लोड भी बढ़ने लगा है।
विज्ञापन

ऐसे में उपकरणों को नुकसान न हो इसके लिए अलग-अलग फीडरों की कटौती कर लोड को कम किया जा रहा है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्रिड से की जाने वाली 132 केवी की वोल्टेज सप्लाई में मात्र 120 से 125 केवी लाइन वोल्टेज ही सप्लाई हो पा रही है। इसके बाद आगे ट्रांस्फार्मरों तक पहुंचते यह वोल्टेज ड्राप और भी बढ़ जा रहा है। 66 केवी लाइन में 55 से 59 केवी लाइन वोल्टेज मिल पा रहा है, यानि वर्तमान में हर ट्रांस्फार्मर लो वोल्टेज की समस्या से जूझ रहा है। नतीजतन घर के बिजली उपकरणों ने भी जवाब देना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंप सेटों ने बढ़ाई दिक्कत
बरसात का सीजन शुरू होने के बाद बिजली विभाग के लिए सबसे बड़ी दिक्कत पंप सेट बनते हैं। सिंचाई के लिए प्रयोग में लाए जाने वाले यह पंप सेट इन दिनों सक्रिय हो चुके हैं, जो लाइन वोल्टेज ड्राप और वोल्टेज फ्लक्चुएशन का बड़ा कारण भी बनते हैं। विभाग के अधिकारियों की मानें तो अच्छी बारिश का सिलसिला शुरू होने तक बिजली समस्या जारी रह सकती है। ऐसे में ट्रांस्फार्मर क्षतिग्रस्त होने का खतरा भी बढ़ जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed