{"_id":"5f4954548ebc3e2a98089e11","slug":"electercity-probem-jammu-city-news-jmu217477432","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसम में सुधार होते ही बिजली की मांग बढ़ी, लगे 2-3 घंटे के कट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसम में सुधार होते ही बिजली की मांग बढ़ी, लगे 2-3 घंटे के कट
विज्ञापन
जम्मू। शुक्रवार को मौसम में सुधार होते ही बिजली की मांग बढ़ गई। इससे 132 केवी लाइन पर लोड बढ़ गया। इससे लोगों को बिजली कट का सामना करना पड़ा। सैनिक कॉलोनी, गंगयाल, सांबा, बाड़ी ब्राह्मणा, नरवाल, ग्रेटर कैलाश में दो से तीन घंटे के लंबे कट सहन करने पड़े। इसके अलावा अन्य इलाकों में रुक-रुक कर कट लगते रहे।
दोपहर बाद बिजली की पिक डिमांड 1200 मेगावाट के करीब रही। इस कारण बिजली कट सहन करने पड़े। 1100 मेगावाट से ऊपर लोड बढ़ने पर लोगों को उमस से भी परेशान होना पड़ा। देर शाम तक बीच-बीच में कट लगते रहे। एक्सइएन पीडी सिंह ने बताया कि लोड बढ़ने से परेशानी पेश आ रही है। समस्या का हल किया जा रहा है। ढांचे को मजबूत करने पर काम चल रहा है।
बारिश में गिरे खंभे लगाने का काम दिनभर चला
जम्मू। बारिश से क्षतिग्रस्त बिजली खंभों को लगाने का काम दिनभर चलता रहा। छन्नी रामा, सैनिक कालोनी, नरवाल समेत अन्य इलाकों में खंभे लगाए गए। साथ ही 33 केवी लाइन का मरम्मत कार्य भी चला। बता दें, बारिश से बिजली ढांचे को नुकसान पहुंचा था। इसके बाद अस्थायी व्यवस्था कर बिजली मुहैया करवाई जा रही थी।