{"_id":"5feb92598ebc3e3d93034dde","slug":"electercity-probem-drive-jammu-city-news-jmu2257953164","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली चोरी पकड़ने के लिए घर-घर जांच करेगी टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली चोरी पकड़ने के लिए घर-घर जांच करेगी टीम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। मंदिरों के शहर में बिजली कारपोरेशन लगातार हो रहे घाटे से उबरने के लिए अब घर-घर सर्वे कर बिजली चोरी पकड़ेगा। शहर में 10 लाख के करीब बिजली उपभोक्ता हैं। इनमें कइयों के घर बिजली जल रही है, लेकिन इसका बिल कारपोरेशन को नहीं मिल पा रहा है। सर्वे में कनेक्शन चेक किए जाएंगे, अगर मीटर केबल से बिजली चोरी करते पकड़े गए तो मौके पर जुर्माना किया जाएगा। यह जुर्माना घरों में लगे एसी, कूलर, हीटर और अन्य बिजली उपकरणों को देखकर लगाया जाएगा। कनेक्शन भी काटे जाएंगे।
बिजली चोरी के कारण लाइनलॉस काफी बढ़ता जा रहा है। अकेले जम्मू जिला में छह करोड़ रुपये की बिजली खर्च हो रही है। इसकी एवज में कारपोरेशन को हर माह एक करोड़ तीस लाख के आसपास ही बिलों का भुगतान हो रहा है। कारपोरेशन को यह भी शिकायत मिली है कि लोगों ने मीटर तो घरों में लगाए हैं, लेकिन मीटर वायर से ही बिजली चोरी की जा रही है। इस कारण मीटर में कम यूनिट पर बिल दिया जा रहा है। अब टीमें अगले सप्ताह से रोस्टर के हिसाब से घरों में सर्वे करेंगी और बिजली चोरी का पता लगाएंगी।
-----------
शहर में हर घर में सर्वे किया जाएगा। बिजली चोरों के कारण घाटा बढ़ता जा रहा है। सर्वे के दौरान बिजली चोरी का पता चल सकेगा कि कहां से गड़गड़ी हो रही है। कई जगहों में अवैध कुंडियां लगाई जा रही हैं, लेकिन कई ऐसे मामले हैं, जिनमें खपत होने के बाद भी बिजली चोरी का पता नहीं चल पा रहा। आगामी सप्ताह से कार्रवाई शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
- पीडी सिंह, एक्सईएन, बिजली कारपोरेशन