{"_id":"680e8df6d877efc6bd009eb3","slug":"elecrtity-wire-samba-news-c-289-1-sba1003-106064-2025-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: रास्तों में लटक रहे बिजली के तार, करंट का खतरा बन रहा बार-बार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: रास्तों में लटक रहे बिजली के तार, करंट का खतरा बन रहा बार-बार
विज्ञापन
सांबा। शहर के खैरी मंडी के साथ सटे सनेरकी और डुम इलाके में रास्तों के बीचोंबीच लटक रही तारें हादसों को न्योता दे रही हैं। लोगों ने इन्हें ऊंचा करने की मांग की है।
स्थानीय निवासी देवेंदर सिंह, तरसेम लाल, श्यामलाल और काका राम ने कहा कि स्मार्ट मीटरिंग के लिए सारे इलाके में नई केबल डाली गई है। ये बिजली के तार रास्ते के बीचोंबीच लटक रहे हैंं। लोगों का कहना है कि कई जगहों पर इन तारों की दूरी महज पांच या छह फुट होगी। कोई बच्चा भी उन्हें छू सकता है। इसके लिए विभाग को शिकायत भी की गई थी लेकिन विभाग ने कोई कार्रवाई नहीं की। लोगों ने कहा कि विभाग को जल्द इसे ठीक करना चाहिए। लोगों के अनुसार बिजली की तारों की दूरी जमीन से बहुत कम है, जिस कारण कोई बड़ा वाहन वहां से गुजर नहीं पाता। अगर कोई सामान लाना हो तो वाहन को सड़क पर ही खड़ा करना पड़ता है। रात के समय कई तारों की चपेट में आकर करंट सह चुके हैं। लोगों ने मांग की है कि तारों के जाल को ख़त्म कर ऊंचाई पर बांधा जाए ताकि लोग असुविधा और हादसों से बच सकें। इस संबंध में पीडीडी विभाग के अधिकारी अभिषेक शर्मा ने कहा कि नई तारें बिछाने का काम निजी कंपनी के ठेकेदारों की ओर से किया गया है। मामला हमारे संज्ञान में नहीं है। अगर लोगों की ऐसी शिकायत है तो कर्मचारियों को कहकर तारों को ऊंचा किया जाएगा।
फोटो : 27 एसबीए 02 : डुम क्षेत्र में लटकती तारें दिखाते स्थानीय लोग