{"_id":"5d765edc8ebc3e93d0283f74","slug":"eight-lashkar-militants-arrested-by-security-forces-in-sopore-jammu-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: सोपोर से लश्कर के आठ सहयोगी गिरफ्तार, अनुच्छेद 370 हटने के बाद पहली बड़ी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: सोपोर से लश्कर के आठ सहयोगी गिरफ्तार, अनुच्छेद 370 हटने के बाद पहली बड़ी कार्रवाई
Mon, 09 Sep 2019 08:20 PM IST
Pranjal Dixit
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Pranjal Dixit
Updated Mon, 09 Sep 2019 08:20 PM IST
सार
- लश्कर कमांडर के निर्देश पर दुकानदारों को धमका रहे थे
- इलाके में पोस्टर चस्पा कर रहे थे, पांच अगस्त के बाद पहली बड़ी कार्रवाई
विज्ञापन
भारतीय सेना
- फोटो : फाइल, अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के सोपोर में सुरक्षा बलों ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए आतंकी संगठन लश्कर ए तैयबा के कमांडर के आठ सहयोगियों को गिरफ्तार किया है। यह सभी आतंकी दुकानदारों तथा आम लोगों में दहशत पैदा करने की कोशिश कर रहे थे। राज्य का विशेष दर्जा समाप्त किए जाने के बाद यह पहली बड़ी कार्रवाई है।
सुरक्षा बलों की ओर से जिले के कनीशपोरा तथा डांगरपोरा में दो स्थानों पर आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर घेरेबंदी और तलाशी अभियान (कासो) चलाया गया। सूचना थी कि यहां लश्कर कमांडर सज्जाद अहमद मीर उर्फ अबु हैदर के निर्देश पर कुछ लोग दुकानदारों को दुकान न खोलने के लिए धमका रहे है। इसके लिए पोस्टर भी चस्पा किए गए थे।
सूचना के आधार पर सेना, सीआरपीएफ तथा पुलिस ने संयुक्त रूप से तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान आठ लोगों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली। पकड़े गए लोगों में सात ब्राथ व बोमई तथा एक हैगाम का रहने वाला है। इनसे पूछताछ की जा रही है। सूत्रों के अनुसार इनसे गत शनिवार को डांगरपोरा में आतंकवादियों की ओर से एक घर में घुसकर हमला किए जाने के मामले में पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
इसमें ढाई साल की बच्ची उस्मा जान समेत परिवार के चार सदस्य घायल हुए थे। हमले के बाद आतंकी भाग निकले थे। एनएसए अजीत डोभाल ने घायल बच्ची उस्मा जान को इलाज के लिए दिल्ली (एम्स) बुलाया था।