फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Eight lakh houses will get tap water in a month in Jammu and Kashmir

उपराज्यपाल ने कहा: जम्मू-कश्मीर में एक महीने में आठ लाख घरों को नल से मिलेगा पानी 

Fri, 19 Nov 2021 09:58 AM IST
विमल शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 19 Nov 2021 09:58 AM IST
सार

सरकार ने एक महीने के भीतर आठ लाख घरो में हर घर नल से जल का लक्ष्य निर्धारित किया है। सभी हितधारकों की मदद से कार्यान्वयन सहायता एजेंसियां के माध्यम से इस लक्ष्य को हासिल किया जाएगा।

विज्ञापन
Eight lakh houses will get tap water in a month in Jammu and Kashmir
जल संरक्षण (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सरकार ने एक महीने के भीतर आठ लाख घरो में हर घर नल से जल का लक्ष्य निर्धारित किया है। सभी हितधारकों की मदद से कार्यान्वयन सहायता एजेंसियां के माध्यम से इस लक्ष्य को हासिल किया जाएगा। इस समय पाइप के जरिए सप्लाई होने वाला पानी प्रति व्यक्ति 55 लीटर पहुंच रहा है। प्रदेश में उक्त योजना को प्रभावी बनाने के लिए 5774 पानी समितियां/ग्राम जल एवं स्वच्छता समितियां और 6887 गांवों के लिए 5427 ग्राम कार्य योजनाएं बनाई गई हैं। 

विज्ञापन


उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा है कि हर व्यक्ति को स्वच्छ और पर्याप्त पानी का अधिकार है। हालांकि पिछले डेढ़ वर्षों में स्वच्छ पेयजल तक पहुंच बढ़ाने में पर्याप्त प्रगति हुई है, लेकिन गांवों और दूर-दराज के इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए सुरक्षित पानी प्रदान करने के प्रयास तेज करने की आवश्यकता है। एलजी ने कहा कि स्थानीय समुदायों को सशक्त बनाकर जल सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सरकार द्वारा एक व्यापक कार्य योजना क्रियान्वित की जा रही है।
विज्ञापन


जल शक्ति विभाग द्वारा नियमित बैठकें आयोजित कर ग्राम पंचायत/पानी समितियों को स्वामित्व और संवेदनशील बनाया जा रहा है। पानी समितियों के सदस्यों को भी एफटीके किट प्रदान किए गए हैं, और उन्हें नियमित आधार पर पानी की गुणवत्ता परीक्षण करने के लिए प्रशिक्षित किया जा रहा है। इस योजना के तहत बीते वर्ष 2.16 लाख घर कवर किए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed