फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Eid, religious

Jammu News: ईद-उल फितर आज, मुस्लिम भाईचारे में उत्साह

विज्ञापन
Eid, religious
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जम्मू। जम्मू में ईद-उल फितर की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। अब मुस्लिम समुदाय में त्योहार को लेकर उत्साह है। हालांकि, कुछ लोगों ने शुक्रवार को ईद-उल फितर मनाने की तैयारी रखी थी। मगर जब चांद नजर नहीं आया तो शनिवार को त्योहार मनाना तय है। हरि सिंह की प्रतिमा के सामने स्थित मस्जिद के बाहर मुस्लिम समुदाय के एक व्यक्ति मुश्ताक हुसैन ने कहा कि हर एक मस्जिद में नमाज अदा करने का अलग समय है। उन्होंने कहा कि अधिकांश लोग ईदगाह में ही एकत्रित होंगे। सुबह सवा आठ बजे वहां नमाज अदा की जाएगी। उस्ताद मोहल्ला स्थित जामिया मस्जिद के बाहर अजमीर ने कहा कि उदर 8.45 बजे के आसपास नमाज पढ़ी जाएगी। जबकि, मलिक मार्केट स्थित ईदगाह में साढ़े 7 बजे नमाज पढ़ी जानी है। इस दौरान पूरे समुदाय में खुशी का माहौल होगा। शुक्रवार को इस समुदाय के लोगों की ओर से बाजारों में कम खरीदारी हुई। बस स्टैंड स्थित एक दुकान पर शरीफ अहमद दुकानदार ने कहा कि खरीदारी पहले से हो चुकी है। लेकिन दुकान खोलना उनकी मजबूरी बनती है। घर परिवार का खर्चा चलाना है। उन्होंने कहा कि शनिवार के दिन दुकान बंद रखकर खूब जश्न मनाएंगे।

एक माह के रोजा में करते हैं अल्लाह को याद
गुम्ट में रफीक अहमद ने कहा कि इस्लाम धर्म एक महीने के रमजान होते हैं। रोजा रखकर एक महीने पूरे अल्लाह को याद किया जाता है। उन्होंने कहा कि ऐसा माना जाता है कि रोजे पूरे होने पर अल्लाह अपने प्यारे और श्रेष्ठ लोगों को ईद का उपहार देता है। युवा नजीर ने जानकारी दी कि इस खास दिन को लोगों के घरों में अधिकांश मीठे पकवान बनाए जाते हैं। लोग एक दूसरे को ईद की मुबारक पेश करते हैं। इस दिन साल भर के वाद विवादों को दूर किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed