फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   eid-milad-un-nabi, programme

Jammu News: ईद-मिलाद-उन नबी पर जामा मस्जिद और मक्का मस्जिद में करवाया कार्यक्रम

विज्ञापन
eid-milad-un-nabi, programme
जम्मू। ईद-मिलाद-उन नबी पर तालाब खाटिकां की जामा मस्जिद में शुक्रवार को कार्यक्रम हुआ। इमाम ने कहा कि पैगंबर मोहम्मद साहब इस माह दुनिया में आए थे। उन्होंने शिक्षाओं के माध्यम से हमेशा शांति, सद्भाव, भाईचारा, एकता और समानता का संदेश दिया। उनकी शिक्षाएं धर्म, समुदाय के आधार पर मानव के बीच किसी भी प्रकार के भेदभाव को रोकती है। मुख्य वक्ता मुस्लिम स्कॉलर मुफ्ती सैयद अफ्फान साहब ने तकरीर पेश की। इसी तरह मक्का मस्जिद में शुक्रवार को ईद मिलाद उन नबी पर्व मनाया गया। समारोह में पहुंचे भाजपा के राज्यसभा सांसद गुलाम अली खटाना ने संगत को पैगंबर मोहम्मद के दिखाए प्रेम, सहिष्णुता और एकता के संदेश का पालन करने का आग्रह किया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस्लाम शांति और भाईचारे का संदेश देता है। इसलिए इस्लाम की शिक्षाओं पर अमल करना चाहिए। गरीबों व जरूरतमंदों की मदद करें। दहेज, नशा सहित अन्य सामाजिक बुराइयों के खिलाफ एकजुट होकर लड़ें। मुख्य अतिथि शाही इमाम पंजाब से मौलाना उस्मान लुधियानवी ने संगत को पैगंबर मोहम्मद की शिक्षाओं पर चलने का संदेश दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed