{"_id":"6614503f82e8373cdb047b57","slug":"eid-in-shrinagar-srinagar-news-c-10-jam1006-337017-2024-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: ईद-उल-फित्र से पहले कश्मीर के बाजारों में बढ़ी रौनक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: ईद-उल-फित्र से पहले कश्मीर के बाजारों में बढ़ी रौनक
विज्ञापन
श्रीनगर। मुस्लिम समुदाय के त्यौहार ईद-उल-फित्र को करीब 2 से 3 दिन बचे हैं लेकिन श्रीनगर शहर समेत कश्मीर घाटी के विभिन्न बाज़ारों में ईद की रौनक है। लोग ईद के त्यौहार के लिए आज से ही खरीदारी करने में जुट गए हैं। बता दें कि ईद का रोज़ेदारों को बेसब्री से इंतज़ार रहता है क्योंकि करीब एक महीने तक रमजान के पवित्र महीने में रोज़े रखने की रिवायत के बाद इसे धूमधाम से मनाया जाता है।
कश्मीर में लोग ईद-उल-फ़ित्र त्योहार की खरीदारी के लिए सोमवार को बड़ी संख्या में बाहर आए। अधिकारियों ने कहा कि बेकरी, मीट और मुर्गे की दुकानों, रेडीमेड कपड़ों और क्रॉकरी की दुकानों में ग्राहकों की भारी भीड़ देखी गई क्योंकि मुसलमानों ने त्योहार की तैयारी शुरू कर दी हैं।
एक रेडीमेड दुकान के मालिक माजिद मीर ने कहा, रमजान के बाद मुसलमानों को ईद का बेसब्री से इंतज़ार रहता है। खासकर बच्चों को इस त्यौहार पर नए कपड़े पहनने का चाह होता है। कुछ दिनों से ईद की खरीदारी बढ़ी है और उम्मीद है कि और बढ़ेगी। वहीं बेकरी मालिक इरफान अहमद ने कहा, ईद के मौके पर लोग बेकरी और मीट की बहुत खरीदारी करते हैं। दुकानों पर काफी भीड़ आज देखने को मिली। लोग खरीदारी करने के लिए निकल रहे हैं और बाजारों में अच्छी रौनक काफी समय के बाद देखने को मिल रही है।
विज्ञापन
वहीं अधिकारियों ने कहा कि यातायात व्यवस्था को प्रबंधित करने के लिए शहर और अन्य जिला मुख्यालयों में बड़ी संख्या में यातायात पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया था, लेकिन कुछ स्थानों पर ईद की खरीदारी के कारण यातायात जाम की स्थिति देखी गई। एक खरीदार इरफान यतु ने कहा कि ईद उत्सव का समय है और नए कपड़े और खाद्य पदार्थों की खरीदारी जैसी तैयारियां उत्सव का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं।
बता दें, न केवल श्रीनगर बल्कि हर जिला मुख्यालय में बाजारों में रौनकें देखने को मिल रही है। दुकानदारों ने अपनी दुकानें सजाई हुई हैं। यहां तक कि शॉपिंग मॉल में भी सजावट की गई हैं। कुछ ने तो ईद के मौके पर फेस्टिव ऑफर भी दिए हैं।