{"_id":"6616318b699d8e18f1049057","slug":"eid-in-jammu-kashmir-farooq-abdullash-said-will-announce-two-more-candidates-this-week-mehbooba-raised-the-is-2024-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Eid in J&K: फारूक बोले- इसी हफ्ते करेंगे दो और उम्मीदवार का एलान, महबूबा ने फलस्तीन का मुद्दा उठाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Eid in J&K: फारूक बोले- इसी हफ्ते करेंगे दो और उम्मीदवार का एलान, महबूबा ने फलस्तीन का मुद्दा उठाया
Wed, 10 Apr 2024 11:58 AM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Wed, 10 Apr 2024 11:58 AM IST
सार
नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक, उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला और पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने श्रीनगर शहर के हजरतबल दरगाह में ईद की नमाज अता की।
विज्ञापन
Farooq Abdullah and Mehbooba Mufti
- फोटो : एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू कश्मीर में बुधवार को ईद का त्योहार मनाया जा रहा है। नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक, उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला और पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने श्रीनगर शहर के हजरतबल दरगाह में ईद की नमाज अता की।
नमाज अता करने के बाद मीडिया से रूबरू होते हुए फारूक अब्दुल्ला ने लोगों को ईद की मुबारक देते हुए कहा कि दुनिया भर के मुसलमान कठिन दौर से गुजर रहे हैं। उन्हें दुख है कि फिलिस्तीन में हत्याओं पर इस्लामी सरकारें चुप हैं। साथ ही उन्होंने लोकसभा चुनाव को लेकर कहा कि इस सप्ताह श्रीनगर और बारामुला सीट पर उम्मीदवारों के नाम एलान किया जाएगा।
अब्दुल्ला ने कहा, 'अल्लाह मुसलमानों पर रहम करे। मुसलमान हर जगह मुश्किल हालात से गुजर रहे हैं। अपना देश हो या फिलिस्तीन हो...जरूरी है कि हम दोस्ती में रहें। हम दोस्ती से ही आगे बढ़ सकते हैं। दुश्मनी में हम तरक्की नहीं कर सकते..'
विज्ञापन
जानें क्या बोलीं महबूबा मुफ्ती
वहीं, महबूबा मुफ्ती ने नमाज अता करने के बाद मीडिया से बातचीत में कहा कि हम सभी को जरूरतमंदों के लिए प्रार्थना करनी चाहिए। फलस्तीन को आजाद किया जाना चाहिए। इसके पक्ष में उन्होंने नारे भी लगाए। साथ ही उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर के लोगों को कठिन परिस्थिति से गुजर रहे हैं। इन हालातों से बाहर निकालने के लिए प्रार्थना करें।

#WATCH श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रमुख फारूक अब्दुल्ला ने ईद उल-फितर पर कहा, "अल्लाह मुसलमानों पर रहम करे। मुसलमान हर जगह मुश्किल हालात से गुजर रहे हैं। अपना देश हो या फिलिस्तीन हो...जरूरी है कि हम दोस्ती में रहें। हम दोस्ती से ही आगे बढ़ सकते हैं। दुश्मनी में हम… pic.twitter.com/aSSkcyWDLN
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 10, 2024
जानें क्या बोलीं महबूबा मुफ्ती
वहीं, महबूबा मुफ्ती ने नमाज अता करने के बाद मीडिया से बातचीत में कहा कि हम सभी को जरूरतमंदों के लिए प्रार्थना करनी चाहिए। फलस्तीन को आजाद किया जाना चाहिए। इसके पक्ष में उन्होंने नारे भी लगाए। साथ ही उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर के लोगों को कठिन परिस्थिति से गुजर रहे हैं। इन हालातों से बाहर निकालने के लिए प्रार्थना करें।
#WATCH श्रीनगर: पीडीपी अध्यक्ष मेहबूबा मुफ्ती ने ईद उल-फितर पर कहा, "गुजारिश है कि हम सबको चाहिए कि जरूरतमंद की मदद करें...अल्लाह से दुआ करें कि फिलिस्तीन को आज़ाद करें और जम्मू-कश्मीर के लोग मुश्किल हालात में फंसे हुए हैं, हमें इस मुश्किल हालात से आज़ाद करें।" pic.twitter.com/f1vvqxhOaK
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 10, 2024