{"_id":"6a10c594f0584708040e3083","slug":"eid-cattle-market-punjabi-beetal-jammu-news-c-10-jmu1050-919616-2026-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"पशु मंडी के सुपरस्टार : 80 हजार का पंजाबी बीतल व 50 हजार की हिमाचली भेड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पशु मंडी के सुपरस्टार : 80 हजार का पंजाबी बीतल व 50 हजार की हिमाचली भेड़
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। ईद-उल-अजहा नजदीक आते ही बकरा मंडियों में रौनक चरम पर है। इस बार आकर्षक नस्ल के बकरे और भेड़ चर्चा का विषय बने हैं। गुज्जर नगर बकरा मंडी में 80 हजार रुपये कीमत का पंजाबी बीतल बकरा और 50 हजार रुपये की हिमाचली भेड़ सुपरस्टार बन चुके हैं जिन्हें देखने के लिए कतार लग रही है।
कई लोग खरीदारी से पहले जानवरों के साथ सेल्फी लेते नजर आ रहे हैं। व्यापारी आसिफ अली का कहना है कि पंजाब, हिमाचल और राजस्थान से अच्छी नस्ल के बकरे लाए गए हैं। सबसे महंगा डेढ़ फीट लंबे कान, करीब पांच फीट ऊंचा कद, तोते जैसा मत्था और 1.08 क्विंटन वजन का पंजाबी बीतल बकरा सबसे ज्यादा आकर्षित कर रहा है।
राजोरी (कालाकोट) के व्यापारी तालिब हुसैन शाह ने कहा कि ऊनी और बड़े आकार की हिमाचली भेड़ भी ध्यान खींच रही हैं। मध्यम वर्गीय परिवारों में 20 से 35 हजार रुपये तक के देसी बकरों की मांग सबसे अधिक है।
विज्ञापन
शाम होते ही गुज्जर नगर, बठिंडी व मलिक मार्केट सहित अन्य मंडियों में भीड़ बढ़ रही है। परिवार के साथ पहुंचे लोग अलग-अलग नस्लों के बकरों की कीमत और वजन की जानकारी ले रहे हैं।