फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   education

चतुर्थ श्रेणी पदों के लिए हुई परीक्षा

विज्ञापन
education
सांबा के बैनगलाड में चतुर्थ श्रेणी पद की परिक्षा दे कर केन्द्र से बाहर निकालते युवक युवतियां - फोटो : SAMBA
सांबा। विभिन्न विभागों में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के पदों की भर्ती परीक्षा शनिवार से शुरू हो गई। तीन दिन चलने वाली इस परीक्षा के पहले दिन पूरे जिले में बनाए गए परीक्षा केंद्रों में अभ्यर्थियों की भारी भीड़ उमड़ी। जिले में 23 स्कूलों व कॉलेजों में परीक्षा केंद्र बनाए गए। इनमें सुबह से ही अभ्यर्थी पहुुंचना शुरू हो गए।
विज्ञापन

प्रत्येक परीक्षा केंद्र के बाहर पुलिस को भी तैनात किया गया। गेट के अंदर अभ्यर्थियों के पहचान पत्र देखने के बाद प्रवेश की अनुमति दी गई। परीक्षा सुबह बारह बजे शुरू हुई, लेकिन केंद्रों के बाहर सुबह दस बजे से ही अभ्यर्थी जुटना शुरू हो गए। बताया गया कि सांबा से कुल 17500 अभ्यर्थी हैं। सांबा में पहले दिन 5185 अभ्यर्थियों को परीक्षा देनी थी, जबकि 4775 अभ्यर्थी ही पहुंचे। परीक्षा केंद्रों पर नजर रखने के लिए सभी जिलों के एडिशनल डिप्टी कमिश्नर को पर्यवेक्षक बनाया गया। परीक्षा एक मार्च को संपन्न होगी। बताया गया है कि लिखित परीक्षा के आधार पर ही अभ्यर्थियों का चयन होगा। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों का साक्षात्कार नहीं लिया जाएगा।
विज्ञापन

---------
चतुर्थ श्रेणी पद के लिए परीक्षा शुरू हुई है। इसके लिए मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगाई गई। उड़न दस्ते भी प्रत्येक केंद्र में पहुंचे। वीडियोग्राफी भी की गई। कोविड-19 का पूरा पालन किया गया। मास्क भी उपलब्ध कराए गए। सैनिटाइजर का भी प्रबंध था। सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस का बंदोबस्त किया गया था,। पहले दिन शांतिपूर्वक परीक्षा हो पाई। एसएसबी के सदस्य हरविन्द्र कौर ने भी परीक्षा केंद्रों में पहुंच कर जानकारी जुटाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

-सूरम चंद शर्मा, एडीसी, नोडल अधिकारी सांबा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed