{"_id":"60dcc3b28ebc3e0d8e0d332f","slug":"education-rspura-news-jmu238494265","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिया डोगरा व काव्या ठकेयाल ने बेहतर अंक हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिया डोगरा व काव्या ठकेयाल ने बेहतर अंक हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया
विज्ञापन
सिया डोगरा द्वारा 95.2 प्रतिशत अंक प्राप्त करने पर मिठाई खिलाते परिजन
- फोटो : RSPURA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आएस पुरा। राज्य शिक्षा बोर्ड की तरफ से घोषित किए गए दसवीं कक्षा के परीक्षा परिणामों में महाराजा हरि सिंह डीएवी पब्लिक स्कूल स्कूल की छात्रा सिया डोगरा ने बेहतर अंक हासिल कर स्कूल तथा क्षेत्र का नाम रोशन किया है। छात्रा ने 95.2 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। इससे परिवार में खुशी का माहौल है।
छात्रा ने अपनी सफलता का श्रेय अध्यापकों तथा परिजनों को दिया। सिया ने कहा कि उनका सपना अपनी शिक्षा को जारी रखना है और आईएएस अधिकारी बनना है। छात्रा के पिता अजय कुमार ने बेटी की सफलता पर खुशी जताई है। छात्रा के दादा गिरधारी लाल, दादी कांता देवी तथा माता पूजा डोगरा ने भी मिठाई खिलाकर मुबारकबाद दी।
गांव वाला चक के छात्र काव्या ठकेयाल ने बेहतर अंक हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया। दसवीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में छात्र काव्या ठकेयाल पुत्र सुनील दत्त एवं रीता देवी ने 96.2 प्रतिशत अंक हासिल कर स्कूल एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया। छात्र की सफलता के बाद घर में खुशी का माहौल है। परिजन उसका मुंह मीठा कराने के साथ आसपास के लोग भी घर में पहुंच बधाई दे रहे हैं। सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूल राजपुरा सांबा के छात्र काव्या ने अपनी इस सफलता का श्रेय स्कूल के अध्यापकों एवं परिजनों को देते हुए कहा कि आगे भी मन लगाकर अपनी शिक्षा को जारी रखेंगे और उनका सपना है कि वह बड़े होकर सेना के अधिकारी बने, ताकि देश की सेवा करने का है।