{"_id":"68128b771394dc6a880586ff","slug":"education-news-samba-news-c-289-1-sjam1009-106096-2025-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में बेटियों ने लहराया परचम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में बेटियों ने लहराया परचम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांबा। जम्मू कश्मीर बोर्ड ऑफ स्कूल एजूकेशन की ओर से बुधवार को 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। इसमें एक बार फिर से बेटियों ने परचम लहराया है।
जिले के घगवाल के सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा आरती देवी अपने पिता गुरचरण कुमार और माता कमलेश कुमारी को इसका श्रेय देती हैं। आरती ने नौवां स्थान हासिल किया है। आरती ने 97.8 प्रतिशत (488) अंक हासिल कर अपने परिवार के साथ घगवाल का नाम रोशन किया है। आरती ने आर्ट्स विषय में पास हुई हैं। वह सिविल सर्विस की तैयारी करने की साेच रही हैं। स्कूल की प्राचार्य नीना संगोच ने कहा कि गत वर्ष भी उनके स्कूल का 10वां स्थान था। लड़कियों के सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूल सांबा में आर्ट स्ट्रीम की छात्रा रिताशी गुप्ता ने 97.4 फीसदी अंक प्राप्त किए हैं। उन्होंने कहा कि उनको पिता अमित गुप्ता और माता मोनिका के साथ सरकारी स्कूल में शिक्षकों का भरपूर सहयोग मिला है। वह अपने माता पिता को भी इसका श्रेय देती हैं। उनका कहना है कि उन्होंने चार से पांच घंटे तक पढ़ाई की। वह आगे चलकर सिविल सर्विस की तैयारी करेंगी। जिले के राजपुरा चौक पर गन्ने का जूस बेच कर परिवार की गुजर बसर करने वाले पवन कुमार के बेटे ललित शर्मा ने वर्ल्ड माॅडल हायर सेकेंडरी स्कूल राजपुरा में नाॅन मेडिकल में 96.2 प्रतिशत (481) अंक हासिल किए हैं। उनके परिवार में खुशी की लहर थी। वे मोहल्ले वालों को मिठाई बांट रहे थे। दादा हरबंस की आंखों में खुशी के आंसू निकल गए। ललित ने इंजीनियर बनने का सपना संजोया है। सांबा जिले के दो सरकारी स्कूलों की छात्राओं ने बाजी मारी है।