{"_id":"693dd713b3ee45a6dc04d88b","slug":"education-news-samba-news-c-289-1-sba1003-109902-2025-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: तीन माह का प्रशिक्षण लेकर इलेक्ट्रीशियन बनेंगे 50 युवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: तीन माह का प्रशिक्षण लेकर इलेक्ट्रीशियन बनेंगे 50 युवा
विज्ञापन
विजयपुर श्री राम महायज्ञ कथा में प्रवचन सुनते श्रद्धालु
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। जिले के नड्ड क्षेत्र की पंचायत घर सराईं में शनिवार को इलेक्ट्रीशियन स्किल ट्रेनिंग सेंटर का उद्घाटन किया गया। यह प्रशिक्षण केंद्र फार्मा कंपनी की ओर से कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (सीएसआर) पहल के तहत संचालित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य स्थानीय युवाओं को आधुनिक उद्योग की जरूरतों के अनुरूप व्यावहारिक और रोजगारोन्मुख विद्युत प्रशिक्षण देना है।
योजना के तहत 50 युवाओं को तीन माह का गहन इलेक्ट्रीशियन प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिसमें सैद्धांतिक शिक्षा के साथ-साथ व्यावहारिक अनुभव भी शामिल होगा। प्रशिक्षण पूरा करने के बाद प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा, जिससे उन्हें रोजगार और स्वरोजगार के बेहतर अवसर प्राप्त हो सकेंगे। उद्घाटन समारोह की मुख्य अतिथि उपायुक्त आयुषी सूदन रहीं। उन्होंने कहा कि कौशल विकास के माध्यम से युवाओं को आत्मनिर्भर बनाकर उन्हें स्थायी आजीविका के अवसर उपलब्ध कराए जा सकते हैं। उन्होंने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम बेरोजगारी को कम करने में सहायक सिद्ध होंगे। इस अवसर पर कंपनी के सीईओ नवाब मेहरान खाना, एसीआर सांबा अजय भारती, तहसीलदार, फार्मा कंपनी के प्रतिनिधि, स्थानीय अधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में युवा उपस्थित रहे।