फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   education news

Jammu News: कोई डॉक्टर तो कोई आईएएस बनकर करना चाहता है लोगों की सेवा

विज्ञापन
education news
राजोरी। जम्मू कश्मीर बोर्ड की ओर से 12वीं परीक्षा में राजोरी में टॉप करने वाले मेधावियों के हौसले बुलंद हैं। वे आईएएस अफसर व डाॅक्टर बनने का सपना संजोए हुए हैं।
विज्ञापन

उनका कहना है कि सफलता पाने के लिए मेहनत व लगन की जरूरत है। वे आगे भी जी तोड़ मेहनत कर सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित करेंगे। साइंस स्ट्रीम में 488 अंक लेकर मेरिट सूची मे 7वां स्थान हासिल करने वाली राजोरी के हैप्पी होम हायर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा कामिका शर्मा ने डॉक्टर बनने का सपना संजोते हुए अपनी सफलता का श्रेय स्कूल के शिक्षकोें की कड़ी मेहनत और माता पिता के आशीर्वाद को दिया। उन्होंने डॉक्टर बनकर लोगों की सेवा करने की बात कही। उन्होंने बताया कि वह इसके लिए लगातार मेहनत कर रही हैं। वह प्रतिदिन 7-8 घंटे पढ़ाई करती हैं। आगे भी इसी तरह मेहनत व लगन से लक्ष्य हासिल करेंगी।
विज्ञापन

वहीं इंटरनेशनल हायर सेकेंडरी स्कूल राजोरी से 98.4 प्रतिशत अंक लेकर आर्ट्स स्ट्रीम की मेरिट सूची में 5वां स्थान हासिल करने वाले कृष्णा गुप्ता आईएएस अधिकारी बनकर लोगों की सेवा करना चाहते हैं। उन्होंने बताया कि मेहनत ही सफलता की कुंजी है और आगे भी ऐसे ही मेहनत कर नाम रोशन करते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, हिमालयन एजूकेशन मिशन स्कूल राजोरी के छात्र कृष गुप्ता ने साइंस स्ट्रीम में 478 अंक प्राप्त किए हैं। वह डॉक्टर बनना चाहते हैं। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय स्कूल के शिक्षकों और अभिभावकों को दिया। वहीं राजोरी के जवाहर नगर स्थित हैप्पी होम हायर सेकेंडरी स्कूल से 450 अंक प्राप्त करने वाली छात्रा तदाशी मेहता ने डॉक्टर बनने की इच्छा व्यक्त करते हुए बताया कि वह आगे भी इसी तरह पढ़ाई कर अपना मुकाम हासिल करेंगी। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अभिभावकों एवं गुरुजनों को दिया।

इसी प्रकार 472 अंक प्राप्त करने वाली अर्चि शर्मा ने सिविल सर्विसेज में जाकर लोगों की सेवा करने का सपना संजोया है। उन्होंने बताया कि उनके शिक्षकों की मेहनत और माता पिता ले आशीर्वाद से वह यह मुकाम हासिल कर पाई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed