{"_id":"69825edeb52c3fda640bac73","slug":"education-news-samba-news-c-165-1-sjam1004-105447-2026-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: मिड-डे मील में लापरवाही पर तीन शिक्षकों का वेतन रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: मिड-डे मील में लापरवाही पर तीन शिक्षकों का वेतन रोका
विज्ञापन
मुख्य शिक्षा अधिकारी ने मेंढर के स्कूलों का किया औचक निरीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
पुंछ। मुख्य शिक्षा अधिकारी पुंछ मुख्तार मन्हास ने मंगलवार को मेंढर के सरकारी स्कूलों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने मिड-डे मील में लापरवाही पर तीन शिक्षकों का वेतन रोकने के आदेश जारी किए।
मिडिल स्कूल धारियारां सलवाह में सीईओ ने पाया कि मिड-डे मील का रिकॉर्ड ठीक से नहीं रखा जा रहा। शैक्षणिक प्रदर्शन भी संतोषजनक नहीं था। इन कमियों को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने दो शिक्षकों का वेतन रोकने का आदेश दिया। अधिकारियों को तुरंत सभी रिकॉर्ड अपडेट करने, मिड-डे मील कार्यान्वयन में पारदर्शिता लाने और कक्षा शिक्षण में सुधार करने का भी निर्देश दिया।
अन्य स्कूलों में भी मिड-डे मील रजिस्टर के रखरखाव में अनियमितताएं पाई गईं। सीईओ ने अनिवार्य रिकॉर्ड बनाए रखने में विफलता के लिए एक और शिक्षक का वेतन रोकने का आदेश दिया। सीईओ ने कहा कि विद्यार्थियों के लिए बनाई गई कल्याणकारी योजनाओं के कार्यान्वयन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। हाई स्कूल पथानाटीर का निरीक्षण करते हुए उन्होंने पाया कि संस्थान सुचारु रूप से काम कर रहा है। छात्रों के शैक्षणिक प्रदर्शन पर संतोष व्यक्त किया।
विज्ञापन
-- -- -- -- -
कलाबन स्कूल में सरपल्स स्टाफ
को दूसरे स्कूल में भेजने के निर्देश
हाई स्कूल अवन कलाबन में आवश्यकता से अधिक शिक्षण स्टाफ पाया गया। सीईओ ने हेडमास्टर को निर्देश दिया कि स्टाफ की कमी का सामना कर रहे पास के प्राइमरी स्कूल में दो शिक्षकों को प्रतिनियुक्त करें। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि सुरक्षित और बेहतर सीखने का माहौल बनाने के लिए स्कूल भवन निधि से खिड़कियों और दरवाजों की मरम्मत की जाए। सरकारी मिडिल स्कूल छतरल के दौरे के दौरान मिड-डे मील योजना में अनियमितताएं पाए जाने पर मिड-डे मील प्रभारी का वेतन रोकने का आदेश दिया। मन्हास ने छात्रों के खराब शैक्षणिक प्रदर्शन पर चिंता व्यक्त की और शिक्षण स्टाफ को कक्षा शिक्षण व सीखने के परिणामों में सुधार करने की चेतावनी दी।