फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   education news

Jammu News: तेजवीर सिंह डाॅक्टर बनकर दादा का सपना करना चाहते हैं पूरा

विज्ञापन
education news
पुंछ। जम्मू कश्मीर स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से बुधवार को घोषित किए गए 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में पुंछ नगर के वार्ड नंबर आठ निवासी मनवीर सिंह और रूबिंदर कौर के छोटे पुत्र तेजवीर सिंह ने 98 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जम्मू कश्मीर में पांचवां स्थान हासिल किया है।
विज्ञापन

इससे परिवार और रिश्तेदारों में खुशी का माहौल है। घर में बधाइयां देने के लिए आने वाले रिश्तेदारों का तांता लगा हुआ है। तेजवीर सिंह का का कहना है कि उनका लक्ष्य नीट की परीक्षा पास कर डाॅक्टर बनना है। वह अपने स्व. दादा जी का सपना पूरा करेंगे। अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को देते हुए तेजवीर का कहना है कि वह जूनियर को समय बर्बाद न करते हुए अपनी पढ़ाई लगन और मेहनत से कर सफल होने का मंत्र देते हैं। वहीं तेजवीर सिंह के माता-पिता सरकारी नौकरी करते हैं। वह अपने बेटे की सफलता पर प्रसन्नता प्रकट करते हुए कहते हैं कि बेटा शुरू से ही पढ़ाई में अव्वल रहा है और आज उसने उनका सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed