फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   education news laddakh

Jammu News: पूर्ण साक्षर केंद्र शासित प्रदेश बना लद्दाख

विज्ञापन
education news laddakh
लेह। लद्दाख को पूर्ण साक्षर केंद्र शासित प्रदेश घोषित किया गया है। इस उपलक्ष्य में स्कूल शिक्षा विभाग के सहयोग से सिंधु संस्कृति केंद्र में कार्यक्रम करवाया गया। इसमें उप राज्यपाल ब्रिगेडियर (रि.) डॉ. बीडी मिश्रा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।
विज्ञापन


2030 तक 100 फीसदी साक्षरता के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए भारत सरकार ने वित्तीय वर्ष 2022-2027 की अवधि के लिए नव भारत साक्षरता कार्यक्रम या न्यू इंडिया लिटरेसी प्रोग्राम नामक एक केंद्र प्रायोजित योजना लागू की है। योजना का लक्ष्य 15 वर्ष या उससे अधिक आयु के सभी निरक्षर लोगों को शामिल करना है। एलजी ने लद्दाख को पूर्ण रूप से साक्षर केंद्र शासित प्रदेश घोषित किए जाने पर इस क्षेत्र के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि वृद्ध लोगों द्वारा पढ़ना-लिखना सीखने के लिए दिखाया गया उत्साह उन्हें आश्चर्यचकित करता है। उन्होंने प्रशिक्षकों को उन सभी लोगों को एक ही स्थान पर लाने के लिए बधाई दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed