फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   education news

Jammu News: एकेडमिक अरेंजमेंट के तहत कॉलेज ज्वाइन करने का मौका आज तक

विज्ञापन
education news
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। कॉलेजों में एकेडमिक अरेंजमेंट के तौर पर शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों के पास आवंटन स्वीकार करने या कॉलेज ज्वाइन करने का मौका बुधवार अपराह्न तीन बजे तक ही है। ये वे अभ्यर्थी हैं जिन्होंने पिछले राउंड में होल्ड एंड अपग्रेड का विकल्प चुना था। अगर वे आवंटन नहीं स्वीकारते या कॉलेज ज्वाइन नहीं करते तो उसे स्वतः रद्द समझा जाएगा। नोडल अधिकारी प्रो. सीमा नाज ने बताया कि इसके बाद इन अभ्यर्थियों को किसी भी अगले राउंड में कॉलेज आवंटन के लिए विचार नहीं किया जाएगा। न ही ऐसे उम्मीदवारों के लिए आगे कोई होल्ड एंड अपग्रेड विकल्प उपलब्ध होगा। प्रो. नाज ने यह भी साफ किया कि इस राउंड में उन अभ्यर्थियों को कॉलेज अलॉट नहीं किया जाएगा, जो किसी भी वजह से पिछले राउंड में इससे चूक गए थे। इसके अतिरिक्त जिन अभ्यर्थियों ने अपनी प्राथमिकताएं प्रस्तुत नहीं की थीं, उनके नाम पर भी कॉलेज आवंटन के लिए विचार नहीं किया गया है। उन्होंने बताया कि श्रीनगर स्थित गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ एजुकेशन (जीसीओई) में अगले राउंड में प्रवेश लेने वाले अभ्यर्थियों को पिछले अलॉटमेंट पर लौटने के किसी भी विकल्प के बिना अपग्रेड किए गए विकल्प में शामिल होना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed