{"_id":"6a5949af1f8a9fbb5e028dbe","slug":"education-news-jammu-news-c-10-jmu1062-962812-2026-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: यूजी-पीजी की खाली सीटों पर दाखिले का \nआखिरी मौका, 18 से फिर खुलेंगे आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: यूजी-पीजी की खाली सीटों पर दाखिले का आखिरी मौका, 18 से फिर खुलेंगे आवेदन
विज्ञापन
नोट- मिशन एडमिशन के लोगो के साथ
- 18 से 21 जुलाई तक 500 रुपये लेट फीस के साथ नए आवेदन होंगे
- पहले से आवेदन कर चुके छात्र बदल सकेंगे अपनी पसंद
- 23 को ऑफलाइन काउंसिलिंग, 24 जुलाई को मेरिट के आधार पर होंगे दाखिले
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जम्मू विश्वविद्यालय ने यूजी और पीजी कोर्सों की खाली सीटों पर दाखिले के लिए अंतिम मॉप-अप राउंड का कार्यक्रम जारी कर दिया है। यह उन छात्रों के लिए आखिरी मौका होगा, जिन्होंने अब तक आवेदन नहीं किया है या आवेदन करने के बाद भी किसी कोर्स में सीट नहीं मिल सकी है। हालांकि यह प्रक्रिया बीए-एलएलबी (पांच वर्षीय) और बीए-बीएड पाठ्यक्रमों पर लागू नहीं होगी।
विश्वविद्यालय शाम की कोर्स, वर्ग और परिसर वार खाली सीटों की सूची जारी करेगा। इसके बाद 18 से 21 जुलाई तक छात्र 500 रुपये लेट फीस के साथ नए आवेदन कर सकेंगे। जिन छात्रों ने पहले ही आवेदन कर रखा है लेकिन उन्हें अब तक दाखिला नहीं मिला है उन्हें दोबारा आवेदन करने की जरूरत नहीं होगी। वे इसी अवधि में अपनी कोर्स पसंद बदल सकेंगे, छूटे हुए दस्तावेज अपलोड कर सकेंगे और जरूरत पड़ने पर सेल्फ फाइनेंस सीट का विकल्प भी चुन सकेंगे।
दस्तावेजों की जांच 22 जुलाई तक पूरी की जाएगी। अंतिम ऑफलाइन काउंसिलिंग 23 जुलाई को सुबह 10 बजे से दोपहर तीन बजे तक होगी। काउंसिलिंग में सभी छात्रों को मूल दस्तावेजों के साथ खुद उपस्थित होना होगा। किसी दूसरे व्यक्ति को उनकी ओर से शामिल होने की अनुमति नहीं होगी। तय समय पर नहीं पहुंचने वाले छात्रों का दाखिले का मौका खत्म माना जाएगा।
विज्ञापन
मेरिट के आधार पर 24 जुलाई से सभी वर्गों, जिनमें सेल्फ फाइनेंस सीटें भी शामिल हैं, पर दाखिले दिए जाएंगे। चयनित छात्रों को 27 जुलाई दोपहर तीन बजे तक एनईएफटी, यूपीआई या नेट बैंकिंग के जरिए प्रवेश शुल्क जमा करना होगा। शुल्क नकद, चेक या डिमांड ड्राफ्ट से स्वीकार नहीं किया जाएगा।
विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि केवल आवेदन करने या काउंसिलिंग में शामिल होने से सीट नहीं मिलेगी। अंतिम प्रवेश मेरिट, दस्तावेजों की जांच और समय पर शुल्क जमा करने के बाद ही पक्का होगा। छात्रों को प्रवेश से जुड़ी हर नई जानकारी के लिए विश्वविद्यालय की वेबसाइट नियमित रूप से देखते रहने की सलाह दी गई है।