{"_id":"6a55526901c645689f01bc57","slug":"education-news-jammu-news-c-10-jmu1062-960008-2026-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: छह हफ्तों की मेहनत रंग लाई, छात्रों \nके बनाए मॉडल अब पेटेंट की राह पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: छह हफ्तों की मेहनत रंग लाई, छात्रों के बनाए मॉडल अब पेटेंट की राह पर
विज्ञापन
छात्रों के बनाए मॉडल को समझते आईआईटी के प्रोफेसर स्रोत - आईआईटी
- आईआईटी जम्मू की डिजाइनोवेशन इंटर्नशिप पूरी, 11 राज्यों के 30 छात्रों ने लिया हिस्सा
- मिलकर बनाए मॉडल, विकसित कर पेटेंट के लिए किए जाएंगे तैयार
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। छह हफ्तों तक लैब और वर्कशॉप में मेहनत करने वाले छात्रों का काम अब नई पहचान की ओर बढ़ रहा है। आईआईटी जम्मू की डिजाइनोवेशन-डिजाइन, टेक्नोलॉजी एंड इनोवेशन इंटर्नशिप में तैयार किए गए कुछ मॉडल अब आगे विकसित कर पेटेंट के लिए तैयार किए जाएंगे। देश के 11 राज्यों से आए 30 छात्रों ने रोजमर्रा की समस्याओं के समाधान खोजते हुए नए मॉडल तैयार किए हैं।
सेंट्रल वर्कशॉप और सेंटर फॉर एसेंशियल स्किल्स (सीईएस) की ओर से आयोजित छह सप्ताह के इस कार्यक्रम में छात्रों को डिजाइन, आधुनिक निर्माण तकनीक, प्रयोगशाला प्रशिक्षण और उद्योगों का दौरा कराया गया। पूरे कार्यक्रम के दौरान अलग-अलग विषयों के छात्रों ने टीम बनाकर वास्तविक समस्याओं पर काम किया और उनके समाधान के लिए नए मॉडल तैयार किए। इंटर्नशिप के समापन पर छात्रों ने अपने मॉडल प्रदर्शित किए। इनमें से कुछ मॉडलों को आगे और बेहतर बनाकर पेटेंट के लिए तैयार करने पर विचार किया जा रहा है। इंटर्नशिप के दौरान छात्रों ने विशेषज्ञों के व्याख्यान सुने, प्रयोगशालाओं में आधुनिक उपकरणों पर काम किया और औद्योगिक इकाइयों का दौरा भी किया। सोमवार को इंटर्नशिप के समापन के दौरान आईआईटी जम्मू के रजिस्ट्रार कर्नल (सेवानिवृत्त) वीरेंद्र सिंह, डीन आउटरीच एंड स्किल डेवलपमेंट प्रो. मीनाक्षी राजीव, विभागाध्यक्षों और अन्य शिक्षकों ने छात्रों के मॉडल देखे और उनकी सराहना की।