फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   education news

Jammu News: जूनियर असिस्टेंट भर्ती का टाइपिंग टेस्ट 15 से, 10 से मिलेंगे एडमिट कार्ड

विज्ञापन
education news
- अलग-अलग सरकारी विभागों में भर्ती के लिए होगी परीक्षा
विज्ञापन


- 35 शब्द प्रति मिनट की रफ्तार और 90 फीसदी शुद्धता जरूरी



अमर उजाला ब्यूरो


जम्मू। जम्मू-कश्मीर सेवा चयन बोर्ड (जेकेएसएसबी) ने अलग-अलग सरकारी विभागों में जूनियर असिस्टेंट भर्ती के लिए टाइपिंग टेस्ट का कार्यक्रम जारी कर दिया है। टाइपिंग टेस्ट 15 जुलाई से शुरू होंगे। अभ्यर्थी 10 जुलाई से बोर्ड की वेबसाइट पर जाकर अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। टाइपिंग टेस्ट पास करने के लिए कम से कम 35 शब्द प्रति मिनट की रफ्तार और 90 फीसदी शुद्धता जरूरी है।




जम्मू के अभ्यर्थियों का टाइपिंग टेस्ट राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईईएलआईटी) जम्मू और श्रीनगर के अभ्यर्थियों का टेस्ट एनआईईएलआईटी, श्रीनगर में होगा।बोर्ड ने अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने से कम से कम एक घंटा पहले केंद्र पहुंचने को कहा है। यहां बायोमेट्रिक और पहचान की औपचारिकताएं पूरी की जाएंगी। परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए एडमिट कार्ड के साथ आधार कार्ड, वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट, पैन कार्ड या कोई अन्य सरकारी पहचान पत्र साथ लाना होगा। अगर एडमिट कार्ड में फोटो या किसी दूसरी जानकारी में कोई गलती हो तो अभ्यर्थियों को परीक्षा से पहले ही जेकेएसएसबी से संपर्क करना होगा। परीक्षा वाले दिन ऐसी शिकायतें नहीं सुनी जाएंगी। बोर्ड ने साफ किया है कि एडमिट कार्ड केवल ऑनलाइन जारी होंगे, डाक से नहीं भेजे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed