फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   education news

Jammu News: इतिहास और राजनीति विज्ञान बने छात्रों की पहली पसंद, तकनीकी कोर्स पीछे

विज्ञापन
education news
नोट - मिशन एडमिशन का लोगो लगा लें
विज्ञापन




- जम्मू विवि की पहली अलॉटमेंट सूची में किसी कोर्स में आधी सीटें भर गईं, कहीं बेहद कम

- 3,836 सीटों में पहले राउंड में करीब 1,058 छात्रों ने लिया दाखिला





अमर उजाला ब्यूरो

जम्मू। जम्मू विश्वविद्यालय में दाखिले के पहले राउंड के बाद छात्रों की पसंद की तस्वीर सामने आने लगी है। इतिहास, राजनीति विज्ञान और लॉ जैसे पारंपरिक विषयों में छात्रों ने सबसे ज्यादा दिलचस्पी दिखाई है। जबकि कई तकनीकी, प्रोफेशनल और पीजी डिप्लोमा कोर्सों में पहले राउंड के बाद भी सीटें खाली हैं। हालांकि अभी दाखिले की प्रक्रिया जारी है। यूजी-पीजी इंटीग्रेटेड कोर्सों के दो काउंसलिंग राउंड पूरे हो चुके हैं, जबकि बाकी सभी कोर्सों में अभी पहला राउंड ही हुआ है। ऐसे में दूसरी और तीसरी मेरिट सूची के बाद कई विभागों की तस्वीर बदल सकती है।





पहले राउंड के बाद सबसे ज्यादा दाखिले इतिहास, राजनीति विज्ञान और एलएलबी में हुए हैं। शिक्षा, अर्थशास्त्र, अंग्रेजी, रसायन विज्ञान और एलएलएम जैसे विषयों में भी अच्छी संख्या में छात्रों ने सीटें ली हैं। दूसरी ओर बिजनेस मैनेजमेंट, कंपोजिट कल्चर मैनेजमेंट, कल्चरल एंड हेरिटेज टूरिज्म, इलेक्ट्रॉनिक्स और ह्यूमन जेनेटिक्स, एमटेक (कंप्यूटर साइंस) जैसे कोर्सों में बेहद कम छात्रों ने दाखिला नहीं लिया।अब इन विभागों की उम्मीद दूसरी और तीसरी मेरिट सूची पर टिकी है। अगले राउंड में इन कोर्सों की स्थिति बदल सकती है।
विज्ञापन


----------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच वर्षीय यूजी-पीजी कोर्स में छात्रों का अच्छा रुझान

नई शिक्षा नीति (एनईपी) के तहत जम्मू विश्वविद्यालय ने इस सत्र से पांच वर्षीय यूजी-पीजी इंटीग्रेटेड कोर्स शुरू किया है। प्रदेश में यह अपनी तरह का पहला कोर्स है। इसमें छात्र 12वीं के बाद सीधे दाखिला लेकर पांच साल में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन दोनों की डिग्री हासिल करेंगे। इस कोर्स के लिए कुल 500 सीटें तय की गई हैं। अब तक काउंसलिंग के दो राउंड पूरे हो चुके हैं। कोर्स में 200 से ज्यादा में छात्रों ने दाखिला लिया है। पहले ही साल नए कोर्स को मिला यह रिस्पॉन्स विविके लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। आने वाले राउंड में दाखिलों की संख्या और बढ़ने की उम्मीद है।

------------------------------------------------

इन कोर्सों में हुए सबसे ज्यादा दाखिले

कोर्स कुल सीटें दाखिले

इतिहास 51 38

राजनीति विज्ञान 50 31

एलएलबी 87 30

एमए एजुकेशन 50 27

अर्थशास्त्र 50 26

अंग्रेजी 45 24

------------------------------------------------

इन कोर्सों में हुए बेहद बेहद कम दाखिले

कोर्स कुल सीटें दाखिले

एमए इलेक्ट्रॉनिक्स 44 1

होम साइंस 40 0

पीजी डिप्लोमा इन बिजनेस मैनेजमेंट 45 0

पीजी डिप्लोमा इन कंपोजिट कल्चर मैनेजमेंट 20 0

संस्कृत 60 7

एमटेक 20 4
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed