फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   education news

Jammu News: एलएलबी-एमबीए समेत छह कोर्सों के दाखिले की तारीख फिर बढ़ी

विज्ञापन
education news
- जम्मू विवि ने पहली लिस्ट में सीट पाने वाले छात्रों को दिया एक और मौका
विज्ञापन

- दस्तावेजों की जांच सोमवार तक, फीस जमा करने के लिए मंगलवार तक का समय

अमर उजाला ब्यूरो

जम्मू। जम्मू विश्वविद्यालय ने एलएलबी, एमबीए, एमबीए (आईबी), एमबीए (टीटीएम), होम साइंस और सोशियोलॉजी कोर्स में एडमिशन के लिए दस्तावेजों की जांच और फीस जमा करने की समय-सीमा दूसरी बार बढ़ा दी है। इससे पहली सूची में सीट पाने वाले छात्रों को दाखिले की प्रक्रिया पूरी करने के लिए एक और मौका मिल गया है।

विवि की ओर से जारी सूचना के अनुसार पहली सूची में सीट पाने वाले छात्र अब सोमवार तक अपनी सीट कन्फर्म कर सकते हैं। जो छात्र कॉलेज या कैंपस बदलना चाहते हैं, वे अपग्रेड का विकल्प भी चुन सकते हैं। दस्तावेजों की जांच का काम भी सोमवार को सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे के बीच किया जाएगा। छात्रों को अपने सभी मूल प्रमाणपत्रों के साथ ऑनलाइन आवेदन की प्रति और जरूरी दस्तावेजों की एक-एक फोटोकॉपी भी साथ ले जानी होगी।
विज्ञापन


ऑनलाइन फीस जमा करने की आखिरी तारीख 23 जून तय की है। दस्तावेज जांच पूरी होने और विभाग की मंजूरी मिलने के बाद ही फीस जमा करने का लिंक खुलेगा। विवि ने साफ किया है कि केवल दस्तावेजों की जांच कराने से दाखिला पूरा नहीं माना जाएगा। दाखिला तभी पक्का होगा, जब छात्र तय समय के भीतर फीस भी जमा कर देगा। विवि ने छात्रों से अपील की है कि वे सभी औपचारिकताएं तय समय के भीतर पूरी कर लें, ताकि बाद में किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed