{"_id":"6ae1173ed89f200399078294","slug":"education-news-jammu-news-c-10-jmu1059-1049750-2026-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: मरीजों की बेहतर देखभाल कैसे करें, नर्सिंग स्टाफ को दी जा रही ट्रेनिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: मरीजों की बेहतर देखभाल कैसे करें, नर्सिंग स्टाफ को दी जा रही ट्रेनिंग
विज्ञापन
- एसएमजीएस अस्पताल में नर्सिंग और पैरामेडिकल कर्मचारियों के लिए दो दिन की कार्यशाला शुरू
- मरीजों से बातचीत, विभागों के बीच तालमेल और अस्पताल के कामकाज को बेहतर बनाने पर जोर
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। अस्पताल में मरीजों की देखभाल में नर्सिंग और पैरामेडिकल कर्मचारियों की अहम भूमिका होती है। मरीज की सुरक्षा का ध्यान रखने से लेकर उसे जरूरी जानकारी देने और इलाज के दौरान सहयोग करने तक, इन कर्मचारियों की जिम्मेदारी कई स्तर पर होती है। इसी काम को और बेहतर बनाने के लिए एसएमजीएस अस्पताल जम्मू में पहली बार नर्सिंग और पैरामेडिकल स्टाफ के लिए दो दिवसीय कार्यशाला शुरू की गई है। इसमें अस्पताल के कामकाज, मरीजों की सुरक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने से जुड़े पहलुओं पर जानकारी दी जा रही है।
कार्यशाला में कर्मचारियों के बीच बेहतर तालमेल बनाने और मरीजों व उनके परिजनों से सही तरीके से बातचीत करना भी सिखाया जा रहा है। जीएमसी जम्मू के प्रिंसिपल प्रो. डॉ. आशुतोष गुप्ता ने कार्यशाला का उद्घाटन किया। कार्यक्रम में एसएमजीएस अस्पताल के मेडिकल सुपरिंटेंडेंट और अस्पताल प्रशासन विभाग के प्रमुख प्रो. डॉ. दारा सिंह भी मौजूद रहे। इसके अलावा सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल की मेडिकल सुपरिंटेंडेंट प्रो. डॉ. रेहाना खुर्शीद, चेस्ट डिजीज अस्पताल के मेडिकल सुपरिंटेंडेंट प्रो. डॉ. राकेश कुमार शर्मा और विभिन्न विभागों के प्रमुखों ने भी हिस्सा लिया। दो दिन तक चलने वाली इस कार्यशाला में मरीजों की सुरक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता, कर्मचारियों के बीच तालमेल और मरीजों से बेहतर संवाद जैसे विषयों पर ध्यान दिया जाएगा। अस्पताल प्रशासन विभाग की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम का समन्वय नोडल अधिकारी मिलाप चंद कर रहे हैं।